कॉमेडी कोर्ट में कपिल संग बैंडमिंटन खेलेंगी सायना नेहवाल
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में अब तक कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी आ चुके हैं। वहीं, कई नामचीन खिलाड़ी भी इस मंच पर आ कर दर्शकों का मनोरंजन कर चुके हैं। बात ताजा एपिसोड की करें तो इस बार आपको दिखेंगी बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल। जी हां, अब तक बैडमिंटन कोर्ट में तो आपने सायना के जलवे खूब देंखे हैं। लेकिन अब बारी है, कॉमेडी नाइट्स की।
गौरतलब है कि, जो भी सितारा कॉमेडी नाइट्स की सेट पर आता है, कपिल उसकी जमकर मजे लेते हैं। लिहाजा, यह देखना दिलचस्प होगा कि कॉमेडी नाइट्स के होस्ट कपिल शर्मा सायना के साथ क्या मजेदार करते हैं।
टेलीविजन पर दिखाए प्रोमो में कपिल सायना के संग काफी मस्ती करते दिख रहे हैं। कभी दोनों अपनी सेल्फी निकाल रहे हैं तो कभी सायना कपिल के साथ कॉमेडी कोर्ट में बैडमिंटन खेल रही हैं। बहरहाल, यह सब देखकर तो लगता है कि आज रात काफी कॉमेडी नाइट्स अपने दर्शकों का खासा मनोरंजन करने वाला है।
कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि कॉमेडी नाइट्स यह हफ्ता काफी मजेदार होने वाला है। यह एपिसोड आप रविवार रात 9 बजे कलर्स चैनल पर देख पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications












