कॉफी विद करण के नए सीज़न से सैफ अली खान और सारा अली खान की पहली तस्वीर वायरल
करण जौहर कॉफी विद करण के अगले सीज़न के साथ वापसी कर रहे हैं और इस नए सीज़न के लिए सारा अली खान और सैफ अली खान ने शूट भी कर लिया है। दोनों साथ में पहली बार नज़र आएंगे। सारा अली खान, करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही रोहित शेट्टी की सिंबा के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।
ऐसे में सारा अली खान को अपने डेब्यू से पहले ही स्क्रीन पर देखना काफी दिलचस्प होगा। वहीं सैफ ने अक्सर अपनी बेटी के करियर को लेकर मीडिया से बात की है लेकिन सारा अली खान ने कभी अपने पिता को लेकर बात नहीं की है। ऐसे में दोनों के बीच की ईक्वेशन कैसी है ये देखने में दर्शकों को काफी मज़ा आएगा।

सैफ अली खान, कॉफी विद करण के चार सीज़न में नज़र आए हैं। पहले सीज़न में वो प्रीती ज़िंटा के साथ नज़र आए थे। दूसरे सीज़न में सोहा अली खान के साथ और तीसरे सीज़न में करीना कपूर के साथ नज़र आए थे। चौथे सीज़न में सैफ की बातें करीना कपूर ने रणबीर कपूर के साथ मिलकर की।
पांचवे सीज़न में सैफ अली खान, करीना कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर और अपनी रंगून को स्टार कंगना रनौत के साथ नज़र आए थे। दिलचस्प ये है कि शाहिद कपूर भी कॉफी विद करण के दूसरे सीज़न में शाहिद कपूर के साथ नज़र आ चुकी हैं। सैफ और सारा के एपिसोड की शूटिंग हो चुकी है।
कॉफी विद करण अपने चटपटे सवालों के लिए जाना जाता है, ऐसे में देखना है कि सारा और सैफ के साथ करण जौहर इस बार क्या चटपटी बातें करते हैं और दोनों एक दूसरे के कौन कौन से सीक्रेट दर्शकों के सामने खोलते हैं। वैसे इस जोड़ी को देखकर किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए।
["कैटरीना और दीपिका के साथ फंसने से अच्छा है मैं मर जाऊं"]
सारा अली खान भले ही अब डेब्यू करने जा रही हैं लेकिन उनके डेब्यू की चर्चा दो सालों से हैं और दो सालों से मीडिया उन पर नज़र रखे हुए हैं। अब इस एपिसोड के बाद सारा की दोनों फिल्मों - सिंबा औऱ केदारनाथ के लिए दर्शक और ज़्यादा उत्सुक हो जाएंगे।
कॉफी विद करण में जो भी आता है, कुछ ना कुछ विवादास्पद बोलकर ही चला जाता है। देखिए पिछले सीज़न में लोगों ने क्या क्या बातें कीं


Click it and Unblock the Notifications
