'तांडव' को लेकर उत्साहित हैं सैफ अली खान- कहा, 'मुझे ग्रे- शेड किरदार काफी दिलचस्प लगते हैं'

आगामी अमेज़न ओरिजिनल सीरीज 'तांडव' के हाल ही में लॉन्च ट्रेलर में सैफ अली खान के किरदार ने दर्शकों को इंप्रेस कर दिया है। 3 मिनट के इस रोमांचक ट्रेलर को 25 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसे देखने के बाद दर्शक शो के प्रीमियर की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

अली अब्बास ज़फर द्वारा निर्मित तांडव में सैफ कई पहलूओं वाले और पहले कभी न देखे गये अंदाज में नजर आयेंगे। हाल ही में, सैफ ने इस शो में अपने किरदार से जुड़े कई बातों को शेयर किया और यह भी बताया कि एक दिलचस्प परफॉर्मेंस देने में उन्होंने किन चुनौतियों का सामना किया।

Saif Ali Khan

सैफ अली खान ने कहा, "अपने किरदार की तैयारी करते हुए मैं कई चीजों से प्रभावित हुआ। मैं एक राजनेता का किरदार निभा रहा हूं, जो सार्वजनिक जगहों पर बहुत बोलता है और मुझे समर के किरदार के लिये संस्कृतनिष्ठ हिन्दी के कई भाषणों की तैयारी करनी पड़ी। मजे की बात यह थी कि मुझे संस्कृत बोलना सचमुच अच्छा लगा। शूटिंग का कोई दिन बहुत भारी लगता था और कोई हल्का। इस शो में मुझे हर दिन संस्कृत में लगभग चार भाषण देने होते थे। तो इस रोल को परफेक्ट बनाने के लिये मैंने कई भारी भरकम लाइनें सीखीं।"

इस शो में ग्रे शेड वाला किरदार निभाने के बारे में सैफ ने कहा, "मैंने इससे पहले भी ग्रे शेड वाले बहुत किरदार किये हैं और ऐसा करने में मुझे बहुत मजा आया है। बिलकुल शरीफ आदमी का किरदार निभाने की तुलना में मुझे यह ज्यादा रोचक और प्रयोगात्मक लगता है। मुझे खुशी है कि मैं समर का किरदार अदा कर पाया। इसके अलावा, मुझे नहीं लगता है कि एक राजनेता का किरदार निभाने में कोई जोखिम है। तांडव कोई डॉक्युमेंट्री नहीं है, यह एक फिक्शन है।''

हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्‍बास ज़फर द्वारा प्रोड्यूस, 9 एपिसोड के इस पॉलिटिकल ड्रामा में एक से बढ़कर एक धुरंधर कलाकारों ने काम किया है। उनमें सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिग्‍मांशु धूलिया, डिनो मोरिया, कुमुद मिश्रा, गौहर खान, अमायरा दस्‍तूर, मोहम्‍मद जीशान अयूब, कृतिका कामरा, सारा जेन डियास, संध्‍या मृदुल, अनूप सोनी, हितेन तेजवानी, परेश पाहुजा और शोनाली नागरानी जैसे कलाकार शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X