..................... Saif Ali Khan opens up about how he relates to Dipika Kakar show Kahan Hum Kahan Tum - Hindi Filmibeat

आखिर क्यों 'कहां हम कहां तुम' के दौरान सैफ अली खान को याद आया अपना परिवार !

By Prachi Dixit

ससुराल सिमर का फेम दीपिका कक्कड़ और अभिनेता करण वी ग्रोवर एक साथ संदीप सिकंद के रोमांटिक शो "कहाँ हम कहाँ तुम" के साथ आपके टीवी स्क्रीन पर एक साथ आने के लिए तैयार हैं।आगामी शो "कहाँ हम कहाँ तुम" दो अलग-अलग दुनिया से वास्ता रखने वाले दो पात्रों की कहानी है, जो अपने व्यस्त शेड्यूल के साथ दो अलग-अलग पेशे से तालुख रखते हैं।

शो के पहले ट्रेलर में सैफ अली खान द्वारा ऑन-स्क्रीन जोड़े का परिचय दिया गया जिसने दर्शकों के जहन में सवाल खड़े कर दिए है। आखिर दो अलग प्रोफेशन के लोगों की दुनिया कैसे एक होगी।

इस पर पहली बार अपनी राय जाहिर करते हुए सैफ अली खान ने बताया कि कैसे शूट से घर पर देरी से लौटने में उन्हें बेहद अफ़सोस महसूस होता है और उनका बेटा तैमूर उस वक़्त तक सो गया होता है। जो डिमांडिंग प्रोफ़ेशन के साथ जीवन के संतुलन को मुश्किल बनाता है।

kahan hum kahan tum

सैफ ने अपने माता-पिता की कहानी भी शेयर की है जो शो में रोहित और सोनाक्षी के जीवन से पूरी तरह से संबंधित है, और कैसे उनके माता-पिता वास्तविक जीवन में एक दूसरे का सम्मान और प्यार करते हैं, यही बात सैफ और उनके परिवार ने अपने माता-पिता से सीखी है। आपको बता दें कि पहली बार सैफ अली खान किसी टीवी शो को इस तरह दर्शकों के सामने प्रस्तुत करते हुए नजर आ रहे हैं। दसूरी तरफ दीपिका बिग बॅास के बाद इस शो से वापसी कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X