2019 में सैफ अली खान और नवाजुद्दीन का धमाका, 'सेक्रेड गेम्स 2' की तारीख का ऐलान
2018 में सफलता और चर्चा बटोरने के बाद सेक्रेड गेम्स 2 की वापसी हो रही है। सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सुपरहिट वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स अपने दूसरे पार्ट के साथ तैयार है।यह सीरीज इंडियन राइटर व्रिकम चंद्रा के उपन्यास पर आधारित है।
इस सीरिज को काफी संख्या में दर्शकों ने पसंद किया था। बोल्ड सीन से लेकर कंटेंट तक। इस सीरीज ने काफी तारीफ बटोरी। लंबे समय से दर्शक इस वेब सीरीज के पार्ट 2 का इंतजार कर रहे हैं।
यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि सेक्रेड गेम्स ने वेब सीरीज को लेकर दर्शकों की सोच को पूरी तरह से बदल दिया है। टीवी और सिनेमा के बीच वेब सीरीज दर्शकों की मांग पर खरी उतर रही हैं।

नतीजन, कई ऐसी वेब सीरीज हैं जो कि अपने दूसरे भाग के साथ इस साल लौट रही हैं। इस फेहिरस्त में नंबर 1 पर सेक्रेड गेम्स का नाम है। मीडियो रिपोर्ट से के मुताबिक जून से जुलाई के बीच ये सीरीज दर्शकों तक पहुंच पाएगी।
सैफ अली खान के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पंकज त्रिपाठी और राधिका आप्टे समेत कई कलाकार पहले भाग का चेहरा बने। पंकज त्रिपाठी इस बार बड़ी भूमिका में दिखाई देंगे। दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है। जल्द मुंबई में इस सीरीज का अंतिम शेड्यूल पूरा किया जाएगा।
बहरहाल, ये हैं 2019 की मस्ट वॅाच वेब सीरीज...


Click it and Unblock the Notifications