Alert..ट्यूबलाइट के बाद खान का ब्लॉकबस्टर धमाका..लेकिन सलमान
ट्यूबलाइट के बाद कबीर खान एक और धमाका करने जा रहे हैं लेकिन सलमान खान के साथ नहीं।
ट्यूबलाइट के बाद सलमान और कबीर खान की जोड़ी टूट जाएगी। जी हां। कबीर खान ट्यूबलाइट के रिलीज के बाद अपनी नई वेबसीरीज सुभाष चंद्र बोस की तैयारी में जुट जायेंगे।
लेकिन खबर है कि इस बार कबीर खान इस प्रोजेक्ट के लिए सलमान खान के बदले दूसरे खान को कास्ट करने का मन बना रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सैफ अली खान इस वेब सीरीज का हिस्सा होंगे।

इस सीरीज में सैफ एक सैनिक की भूमिका में दिखाई दे सकते हैं। फैंंटम भले ही बॅाक्स आॅफिस पर असफल रही हो। लेकिन सैफ और कबीर लंबे समय से एक दूसरे के साथ काम करने के लिए किसी खास प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे थे।
ऐसी खबर है कि सैफ ने भी इस सीरीज के लिए हामी भर दी है।गौरतलब है कि इन दिनों फिल्म और टीवी शो से निकलकर दर्शक वेब सीरीज को अधिक पसंद कर रहे हैं।
SUPER HIT..ट्यूबलाइट स्पेशल..सलमान का अनोखा अंदाज..देखिए तो सही..
लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी कौन सी टॅाप वेब सीरीज है जो आपके लिए मस्ट वॅाच सीरीज है। यहां देखिए..अगर आपने इन सीरीज को नहीं देखा तो फिर कुछ नहीं देखा..


Click it and Unblock the Notifications
