"अब सलमान शादी तो करेगा नहीं....तो फिर अफेयर ही ठीक है"
सैफ अली खान हाल ही में कॉफी विद करण के एकदम लेटेस्ट एपिसोड का हिस्सा बने और शायद कंगना की वजह से वो इतनी अजीब चीज़ें बोल गए जिनकी कोई ज़रूरत ही नहीं थी।
बॉलीवुड ंमें कुछ लोग ऐसे हैं जो कभी अजीब बातें नहीं करते हैं और ऐसे ही कुछ लोगों में शुमार हैं सैफ अली खान। वहीं बॉलीवुड में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सामने वाले की बोलती बंद कर देते हैं और ऐसे ही कुछ लोगों में शुमार हैं कंगना रनौत।
अब सोचिए जब ये दो तरह के लोग आए तो क्या होगा? कुछ ऐसा ही हुआ कॉफी विद करण के लेटेस्ट एपिसोड में जहां सैफ अली खान कुछ भी बोलते नज़र आए।

अमृता सिंह और करीना कपूर के साथ लिफ्ट में बंद होने से लेकर सेम सेक्स के इंसान को किस करने पर गे हो जाने तक उन्होंने कोई भी ढंग की बात नहीं की। और कंगना की हर बात पर उनका रिएक्शन देखने लायक होता था।
लेकिन पूरे शो में उन्होंने दो ही लाइन कायदे की बोली। पहला था रैपिड फायर सवाल का जवाब कि सलमान, आमिर, शाहरूख में से किससे शादी करेंगे, किससे अफेयर करेंगे और किसे जान से मार देंगे।
["सलमान हो या आमिर...मुझे किसी खान के साथ फिल्म नहीं करनी है"]
तो सैफ का जवाब था कि सलमान शादी तो करेगा नहीं तो उसके साथ अफेयर करूंगा। शादी शाहरूख से करूंगा क्योंकि वो लंदन में बहुत रहते हैं और जान से आमिर को मार दूंगा!
वहीं जब शाहिद ने शो पर एंट्री ली तो करण ने पूछा कि आप दोनों का इतिहास एक ही है - करीना। तो साथ में शूटिंग कैसे की। तो सैफ का जवाब था कि कोई दिक्कत नहीं हुई क्योंकि ये इतिहास...मुगलों से भी पुराना हो चुका है।
["कैटरीना और दीपिका के साथ फंसने से अच्छा है मैं मर जाऊं"]
वैसे जानिए कॉफी विद कऱण पर अब तक किस किस ने क्या क्या बोला हुआ है -


Click it and Unblock the Notifications