केबीसी 5 के पहले मेहमान सैफ-दीपिका : अमिताभ बच्चन

आपको जानकर खुशी होगी कि केबीसी 5 के दूसरे एपीसोड में हॉट सीट पर आपको दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान नजर आयेगें। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ ने ब्लॉग पर दी है। अमिताभ ने कहा है कि वो इस शो के जरिये अपनी फिल्म आरक्षण का प्रमोशन करेगें।
आपको बता दें कि प्रकाश झा के निर्देशन में बनीं आरक्षण फिल्म हमारी शिक्षा प्रणाली में फैली असमानता की कहानी है। जिसमें मुख्य किरदार अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, मनोज बाजपेई और प्रतीक बब्बर ने निभायी है। फिल्म 12 अगस्त को प्रदर्शित होने वाली है। फिल्म की शूंटिंग भोपाल में हुई है। फिल्म के विषय को लेकर पूरे देश में एक बहस छिड़ गयी है। कई जगह इस फिल्म को लेकर विरोध शुरू हो गया है।
More from Filmibeat
aarakshan amitabh bachchan अमिताभ बच्चन आरक्षण केबीसी केबीसी 5 कौन बनेगा करोड़पति टीवी दीपिका पादुकोण सैफ अली खान deepika padukone kaun banega crorepati kbc kbc 5 saif ali khan tv


Click it and Unblock the Notifications











