Video इंतजार खत्म Sacred Games 2 का खतरनाक Trailer, इस बार खेल सबसे बड़ा है
आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हो गया। सेक्रेड गेम्स 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कुछ दिन पहले इस सीरीज का पहला पोस्टर लांच हुआ था। जहां पर कई नए कलाकार शो के भाग 2 का हिस्सा बनते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन अब इसका ट्रेलर और रिलीज की तारीख सामने आ गई है। यकीन मानिए इस बार भी फैंस को पहले से ज्यादा खतरा और ड्रामा देखने को मिलेगा। जो कि आपकी उत्सुकता को बढ़ा देगा।
दूसरे सीजन के ट्रेलर की शुरुआत पुरानी कहानी को रिवाइंड करके की गई है। 2 मिनट और 10 सेकंड का ये ट्रेलर आपको बांध कर रखने में पूरी तरह कामयाब होता है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि इस बार की कहानी पहले से ज्यादा दिलचस्प दिखाई दे रही है।
पिछले बार की तरह इस बार भी नवाजुद्दीन सिद्दकी और सैफ अली खान अपने बेहद प्रभावी किरदार में दिखाई दे रहे हैं। लेकिन असली मजा पंकज त्रिपाठी के किरदार में दिख रहा है जो कि एक गुरुजी के रोल में है। नेटफलिक्स ने सोशल मीडिया पर वेब सीरीज के ट्रेलर को शेयर किया है।

ट्रेलर के साथ लिखा है कि बोले तो गेम ओवर।इस बार कल्कि कोचलिन और रणवीर शौरी भी अहम भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। इस बार कहानी किस तरफ आपको ले जाएगी ये पता नहीं लेकिन गायतोंडे ये कहते हुए नजर आ रहा है कि अब जंग का वक्त आ गया है।
ये वेब सीरीज आप 15 अगस्त से देख सकते हैं। बता दें कि सेक्रेड गेम्स को अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने डायरेक्ट किया है। इसका दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर ही स्ट्रीम होगा। नीचे देखिए इसका Video और 2019 की मस्ट वॅाच वेब सीरीज की लंबी लिस्ट..
यहां देखिए वेब सीरीज की लिस्ट..


Click it and Unblock the Notifications