'सेक्रेड गेम्स' के फैन्स के लिए बुरी खबर, सैफ और नवाजुद्दीन के कारण नई होगी रिलीज !
साल 2019 की सबसे बहुप्रतिक्षित वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। हाल ही में इस सीरीज का पहला टीजर रिलीज किया गया। जिसके बाद ऐसी खबर आयी ती कि ये शो जून और जुलाई के बीच लांच किया जाएगा। ताजा मिली जानकारी के मुताबिक सेक्रेड गेम्स की रिलीज डेट को टाल दिया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर सेक्रेड गेम्स 2 इससे पहले 28 जून को स्ट्रीम किया जाना था। लेकिन अब इस शो की रिलीज की प्लानिंग को पूरी तरह टाल दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस सीरीज की रिलीज डेट को अगस्त तक के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है।

अब इस शो को एक महीने और आगे टाल दिया गया है। अब ये सीरीज 2 अगस्त तक रिलीज की जा सकती है। इसके साथ रिलीज को आगे बढ़ाने की एक बड़ी वजह सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं। दोनों दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वैसे इस बार सेक्रेड गेम्स काफी दिलचस्प होने वाला है।
जहां पर सैफ अली खान, नवादुद्दीन सिद्दीकी के साथ रणवीर शौरी और कल्कि कोचलिन भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। जुलाई तक इसका नया ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। फैंस को इसके लिए अभी और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।वैसे आपको बता दें कि बॅालीवुड के कई टॅाप स्टार्स खुद को वेब सीरीज में शामिल करने से रोक नहीं पाए हैं। यहां देखते हैं 8 वेब सीरीज के नाम जो कि साल 2018 में चर्चा में रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











