सैफ अली खान और नवाजुद्दीन का धमाका, 'सेक्रेड गेम्स 2' के फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर !
इस साल की सबसे दिलचस्प और ब्लॅाकबस्टर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स 2 का इंतजार फैंस तहे दिल से कर रहे हैं। हाल ही में इस सीरीज के पहले लुक से लेकर टीजर और कई किरदारों के नाम और लुक पर से पर्दा उठाया। ऐसा मालूम हुआ कि जल्द इस वेब सीरीज के ट्रेलर को रिलीज किया जाएगा। जिसमें उस तारीख का ऐलान होगा जहां पर फिर एक बार थ्रिलर और एक रोचक कहानी इंतजार कर रही होगी। आपको बता दें कि एक वेबसाइट ने शो से जुड़ी हुई प्रमुख जानकारी शेयर की है।
इस सीरीज में इस बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी,सैफ अली खान, पंकज त्रिपाठी के साथ रणवीर शौरी और कल्की भी दिखाई देंगी।इन सभी को इस सीरीज के प्रचार के लिए तैयार रहने के लिए कह दिया गया है।इस सीरीज का पहला सीजन 6 जुलाई 2018 का रिलीज किया गया था।

ऐसा माना जा रहा है कि दूसरा सीजन अगस्त में रिलीज किया जाएगा।हालांकि इस सीजन का क्या प्लॅाट होगा इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। इससे पहले ये खबर आयी थी कि जून या जुलाई तक 2 सीजन लांच किया जा सकता है। लेकिन अब मामला अगस्त तक बताया जा रहा है।
ऐसे में फैंस को निराशा हो सकती है। आपको ये भी बता दें कि पंकज त्रिपाठी इस बार बड़ी भूमिका में दिखाई देंगे।बहरहाल,यहां देखते हैं उन वेब सीरीज के नाम जिनको देखे बिना आप रह नहीं पायेंगे। Must Watch..


Click it and Unblock the Notifications