सैफ अली खान की अगली वेब सीरीज़ - टाईगर ज़िंदा है फेम अली अब्बास ज़फर के साथ तांडव
सैफ अली खान की अगली वेब सीरीज़ का नाम तांडव है। इस सीरीज़ को डायरेक्ट कर रहे हैं टाईगर ज़िंदा है फेम अली अब्बास ज़फर और ये सीरीज़ अमेज़ॉन प्राइम पर दिसंबर के आखिरी तक रिलीज़ होगी। गौरतलब है कि इस सीरीज़ का नाम पहले दिल्ली रखा गया था। लेकिन सैफ अली खान को ये टाईटल ज़्यादा पसंद नहीं था।
अब सीरीज़ का ओरिजिनल नाम तांडव ही वापस रख दिया गया है। और जल्दी ही इस सीरीज़ की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। सैफ अली खान हमेशा से उम्मीद कर रहे थे कि सीरीज़ का नाम दिल्ली फाईनल ना हो।

सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में भी कहा था कि दिल्ली नाम काफी ठंडा लगता है। सीरीज़ का नाम तांडव ही ज़्यादा सही था। वो सीरीज़ के इमोशन के साथ जा रहा था। सीरीज़ एक राजनीतिक कहानी है जो दिल्ली के सियासी गलियारों से निकलेगी। वहीं अली अब्बास ज़फर इस सीरीज़ के दूसरे सीज़न पर काम करना शुरू कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











