Bigg Boss OTT 3 के हैंडसम हंक हैं Sai Ketan Rao, करोड़ों की नौकरी को लात मारकर शुरू की एक्टिंग

Sai Ketan Rao

Bigg Boss OTT 3 Contestant Sai Ketan Rao: बिग बॉस ओटीटी 3 आखिरकार शुरू हो गया है और इस सीजन के होस्ट अनिल कपूर होंगे। हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस ने कुछ मशहूर और कुछ कम चर्चित चेहरों को दर्शकों के सामने पेश किया है, जो ट्रॉफी के लिए कॉम्पटीशन करेंगे। कंटेस्टेंट्स में से एक टेलीविजन स्टार साई केतन राव हैं।

साई केतन राव टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शो इमली में अपने रोल से फेमस हुए। एक्टर ने शो में डबल रोल निभाया और उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि एक्टर बनने से पहले, वह एक कॉर्पोरेट इंप्लाई थे?

जी हां, सई केतन राव का जन्म महाराष्ट्र के लोनावाला में एक मिडल क्लास फैमिली में हुआ था। उनके पिता एक आर्किटेक्ट हैं, जबकि उनकी मा एक न्यूट्रीश्निस्ट हैं। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने हैदराबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक किया, जिसके बाद उन्होंने गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट से सिस्टम ऑपरेशंस में एमबीए किया।

वे एक ऑस्ट्रेलियाई कंपनी में काम कर रहे थे, लेकिन बचपन से ही उनका एक्टिंग की ओर बहुत झुकाव था, और इस तरह उन्होंने अपनी हाई सैलरी वाली नौकरी छोड़ दी और रामानायडू फिल्म स्कूल में एडमिशन ले लिया। एक्टर ने तेलुगु टेलीविज़न सीरीज़ अग्नि साक्षी से अपनी शुरुआत की और बाद में मोस्ट एलिजिबल बैचलर, स्ट्रेंजर्स, नेने राजू नेने मंत्री जैसी कई तेलुगु फ़िल्मों में काम किया।

इसके बाद उन्होंने मेहंदी है रचने वाली और चाशनी जैसे कई अन्य टेलीविज़न शो में एक्टिंग का जलवा दिखाया। हालाँकि, टेलीविज़न शो इमली से उन्हें स्टारडम मिला। इतना ही नहीं, साई केतन राव ऑरम मोशन पिक्चर्स नाम से अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी के भी मालिक हैं। अब वह बिग बॉस ओटीटी 3 में भाग लेने के लिए तैयार हैं और विशाल पांडे, चंद्रिका दीक्षित, सना सुल्तान खान, सना मकबूल और अन्य जैसे अन्य लोकप्रिय प्रतियोगियों के साथ कंपीट करेंगे।

More from Filmibeat

Read more about: sai ketan rao bigg boss ott 3
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X