कौन है ये एक्ट्रेस जिसको लोग कह रहे हैं पाकिस्तान की इमरान हाशमी? बोल्ड सीन्स देने का आरोप लगाकर किया ट्रोल

Sahar Hashmi Troll: इमरान हाशमी का नाम सामने आते ही लोगों की नजरों में एक इमेज बन जाती है कि वो किसिंग सीन तो जरूर करने वाले हैं। लेकिन किसी एक्ट्रेस को अगर इमरान हाशमी कहा जाए तो आप क्या सोचेंगे?

Sahar Hashmi

जी हां, हम बात कर रहे हैं एक मशहूर पाकिस्तानी अदाकारा की जिसको वहां के लोग पाकिस्तान की इमरान हाशमी बोल रहे हैं। इस एक्ट्रेस का नाम सहर हाशमी है और वो अपने शानदार ड्रामों के लिए पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि इंडिया में भी काफी मशहूर है।

Also Read
Fact Check: पुनीत सुपरस्टार की कार एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत? शख्स ने किया दावा, सामने आई सच्चाई
Fact Check: पुनीत सुपरस्टार की कार एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत? शख्स ने किया दावा, सामने आई सच्चाई

लोगों का कहना है कि वो बोल्ड सीन्स करती हैं जो कि इस लेवल पर आकर कोई भी पाक एक्ट्रेस नहीं करती हैं। हालांकि उन्होंने बोल्ड सीन के नाम पर सिर्फ एक्टर को गले लगाया है और बेडरूम में आकर बात की है। ऐसे सीन्स को पाकिस्तानी बोल्ड सीन्स कह रहे हैं और सहर की तुलना इमरान हाशमी से कर रहे हैं।

मन मस्त मलंग ड्रामा

सहर हाशमी हाल ही में एक ड्रामा का हिस्सा बनीं थीं जिसका नाम मन मस्त मलंग है। इस सीरियल में वो तानिश तैमूर के साथ नजर आईं थीं जो कि टीवी इंडस्ट्री एक बड़ा नाम है। इसी ड्रामें में उनके कई रोमांटिक सीन्स थे लेकिन उनको बोल्ड कहना गलत होगा। इसके बावजूद सहर हाशमी को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। इस वक्त वो एक सीरियल को लेकर चर्चा में चल रही हैं जिसका नाम शैदाई है। ये पाकिस्तानी ड्रामा इंडिया में भी काफी देखा जा रहा है और लोगों को पसंद आ रहा है। हालांकि इमरान हाशमी से तुलना होने के बाद सहर हाशमी की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

क्या कह रहे हैं लोग?

इस पोस्ट पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''शायद उसे असल ज़िंदगी में इसकी आदत हो गई है।'' एक ने लिखा, ''उसके बारे में यह बिल्कुल सच है।'' एक ने लिखा, ''खैर! आपकी सोच ही सब कुछ बयां करती है!'' एक ने लिखा, ''व्यूज़ के लिए कुछ भी?'' एक ने लिखा, ''तो नियम सिर्फ़ उसी पर लागू होते हैं? उस आदमी का क्या? कितने दोहरे मापदंड हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X