सेक्रेड गेम्स 3 के ऑडिशन के नाम पर फर्जीवाड़ा, अलर्ट जारी, 7 वेब सीरीज एक साथ !
फैंस काफी लंबे समय से वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के नए भाग का इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज का टीजर आ चुका है। जल्द इसका ट्रेलर भी लांच किया जाएगा। लेकिन इससे पहले खबर आ रही है कि सेक्रेड गेम्स 2 के लांच से पहले सेक्रेड गेम्स 3 के लिए ऑडिशन की चर्चा शुरू हो गई है।
लेकिन इससे जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। सेक्रेड गेम्स के ऑडिशन के नाम पर झूठी अफवाहें इस वक्त फैलाई जा रही हैं। खुद कास्टिंग डायरेक्टर गौतम किशनचंदानी ने इस सिलसिले में जानकारी दी है। उन्होंने लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी है।
ऑडिशन और कास्टिंग के नाम पर कॅाल सोशल मीडिया पर काफी दिनों से चल रहे थे। कुछ लोगों ने सेक्रेड गेम्स 3 को लेकर फर्जी खबरें उड़ाना शुरू कर दिया था। जिसमें कहा गया कि सेक्रेड गेम्स के तीसरे सीजन को लेकर कास्टिंग की जा रही है। हालांकि फिल्म फर्टिनिटी के कुछ सदस्यों की नजर इस पर पड़ गई।

इस पर तुरंत कार्रवाई करने का फैसला लिया गया। इस शो को कास्टिंग डायरेक्टर गौतम किशनचंदानी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट किया है कि इस तरह के ऑडीशन स्कैम फॅार्ड से बचना।
देखते ही नंबर ब्लॅाक कर देने की बात कही है। फिलहाल इन सबके बीच सेक्रेड गेम्स 2 का इंतजार बढ़ गया है। इस बार इस सीजन में सैफ अली खान और नवाजुद्दी सिद्दीकी के साथ कल्कि कोचलिन और रणवीर शौरी भी दिखाई देंगे।बहरहाल,यहां देखते हैं उन वेब सीरीज के नाम जिनको देखे बिना आप रह नहीं पायेंगे। Must Watch..


Click it and Unblock the Notifications