बड़ा खुलासा, सलमान खान की फिल्म के लिए मुझे शॅार्ट ड्रेस पहने को कहा गया और मैंने
ऐसा कई बार होता है जब छोटे से सीन के लिए कई बार एक्ट्रेस को काफी लंबा ऑडिशन देना पड़ता है। लेकिन मामला तब काफी अजीब हो जाता है जब सिंपल से किरदार के लिए कई एक्ट्रेस को कैमरे के सामने ऑडिशन में बोल्ड सीन देना होता है। ऐसा ही कुछ हुआ सेक्रेड गेम्स फेम कुब्रा सैत के साथ।
सेक्रेड गेम्स साल 2018 की सबसे चर्चित वेब सीरीज रही है। इस वेब सीरीज में नवाजुद्दीन के साथ कुब्रा का बेड सीन काफी वायरल हुआ था। इस सीन के कारण वेब सीरीज चर्चा में भी रही थीं। कुब्रा ने इस वेब सीरीज से मिली लोकप्रियता के बाद एक खुलासा किया है।
हाल ही में उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि सलमान खान की फिल्म रेडी के लिए उन्हें नौकरानी का रोल मिला था। आप सोच रहे होंगे कि नौकरानी एक साधारण सा किरदार। लेकिन इसके पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है। कुब्रा ने बताया कि अनीज बज्मी की इस फिल्म के लिए नौकरानी का किरदार खोजा जा रहा था। किरदार के लिहाज से मैं सलवार-कमीज पहनकर गई थी।

मैंने 5 घंटे का इंतजार किया।मुझे कहा कि एक आर्कषण नौकरानी का किरदार है। फिर मुझे शॅार्ट ड्रेस पहने को कहा गया। इसके बाद मुझे रेडी में नौकरानी का रोल दिया गया। कुब्रा का मानना है कि उन्हें अब तक निभाए गए सभी काम और किरदार पर गर्व है।


Click it and Unblock the Notifications











