Sacred games 2 में होगा ये 6 बड़ा खुलासा, गायतोंडे- गुरूजी और सरताज का महा ट्विस्ट !
15 अगस्त को रिलीज हो रही Sacred games 2 ( सेक्रेड गेम्स 2)। फैंस अपने इस पसंदीदा सीजन को आज से देख सकते हैं। जी हां,स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस के यूजर्स को इस शो का प्रीमियर सबसे पहले देखने को मिलेगा। साथ ही नेटफ्लिक्स ने भी इसे मंगलवार रात 12 बजे के बाद से देख सकते हैं।
लेकिन इस सीजन को देखने से पहले हम आपके लिए लाए है सीजन 2 के बड़े महा ट्विस्ट की जानकारी। जो कि आपके लिए इस सीरीज को मस्ट वॅाच बना देगा। जी हां, गायतोंडे, सरताज और गुरूजी मिलकर इस बार हर एपिसोड को रहस्यमय बनायेंगे। इसके साथ कई ऐसे किरदार भी हैं जो कि शो की कहानी को एक दिलचस्प मोड़ देंगे।

इस सीरीज की सबसे दिलचस्प बात ये है कि मुख्य किरदार को काफी डिटेल में डायरेक्ट किया गया और लिखा गया है। पिछली बार की तरह इस बार भी अनुराग कश्यप ने गायतोंडे को डायरेक्ट किया।
सरताज सिंह के किरदार को 'मसान' फेम डायरेक्टर नीरज घेवान ने निर्देशन किया है। चलिए आपको बताते हैं, क्या है इस सीजन में आपके लिए खास..ये सीरीज इस बार भी पिछली बार के सारे रिकॅार्ड तोड़ते हुए नजर आएगी, आखिर कैसे..
गौरतलब है कि इस बार सीरीज में कुछ और स्टार एक्टरों को शामिल किया गया है, जो कि दर्शकों के एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











