Sacred games 2 के फैंस को लगेगा जोरदार झटका, 100 करोड़ के साथ धमाका !
Sacred games 2 सैक्रेड गेम्स 2 फैंस के बीच रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। 15 अगस्त को ये वेब सीरीज रिलीज हो रही है। आज रात 12 बजे के बाद इस वेब सीरीज को देखा जा सकता है। नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।
लेकिन इससे पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान की इस वेब सीरीज को लेकर एक बड़ा खुलासा हो रहा है।
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली इस लोकप्रिय वेब सीरीज का बजट सुनकर आप पूरी तरह से हिल जायेंगे। पहले सीजन की सफलता के बाद दूसरे सीजन को लेकर मेकर्स ने काफी तगड़ी प्लानिंग की थी।

जिसके चलते इस सीरीज के निर्माण की रकम काफी बढ़ गई है। मामला इतना बढ़ गया है कि ये अब तक की सबसे महंगी वेब सीरीज बन गई है। बताया जा रहा है कि इस वेब सीरीज को बनाने में अब तक 100 करोड़ खर्च हो चुके हैं..


Click it and Unblock the Notifications











