..................... Sacred games 2 15 August fans funny memes beat Akshay mission mangal prabhas Saaho - Hindi Filmibeat

Sacred games 2 को देख फैंस ने कहा 'तेरा बाप हूं मैं', अक्षय-प्रभास के लिए खतरा, फनी मीम्स

By Prachi Dixit

Sacred games 2 सेक्रेड गेम्स 2 का ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा है कि 15 अगस्त को रिलीज अक्षय कुमार स्टारर 'मिशन मंगल' और प्रभास की 'साहो' का क्या होगा। हॅालिडे वीक में ये दोनों फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं। वहीं साथ में सेक्रेड गेम्स नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जो कि इस साल की बहुप्रतिक्षित वेब सीरीज है।

फैंस ने सेक्रेड गेम्स 2, मिशन मंगल और साहो के एक ही दिन रिलीज होने के कारण कई फनी मीम्स शेयर किए हैं। जो कि ये बता रहा है कि कैसे सेक्रेड गेम्स 2 अक्षय कुमार और प्रभास की फिल्मों के लिए 15 अगस्त को बड़ा खतरा साबित हो सकती है।

sacred games

आपको बता दें कि सेक्रेड गेम्स के पहले सीजन को नेटफ्लिक्स पर बंपर ओपनिंग मिली। ये सीरीज अपने बोल्ड कंटेंट को लेकर काफी चर्चा में रही। आलम तो ये रहा है कि कई लोगों ने एक साथ इस वेब सीरीज के सारे एपिसोड देख लिए। फिर इंतजार शुरू हुआ सीजन 2 का।

ऐसे में फैंस का मानना है कि 15 अगस्त को रिलीज होने के कारण अक्षय कुमार 'मिशन मंगल' और प्रभास 'साहो' को नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान और पंकज त्रिपाठी की ये वेब सीरीज झटका दे सकती है।हालांकि स्वतंत्रता दिवस के दिन मिशन मंगल और प्रभास की साहो की बड़ी ओपनिंग की चर्चा शुरू है।

वैसे भी वेब रिलीज होने के कारण कोई भी वेब सीरीज अभी तक भारतीय फिल्म की कमाई को नुकसान नहीं पहुंचा पायी है। फिलहाल चलिए देखते हैं कि फैंस ने कैसे अक्षय कुमार और प्रभास की फिल्मों के लिए तगड़े फनी मीम्स शेयर किए हैं जो कि काफी मजेदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X