'तेरे मेरे सपने' की अभिनेत्री राधा उर्फ एकता से रेप की कोशिश

आपको बता दें कि एकता मुंबई के नयानगर इलाके में स्थित एक फ्लैट में अकेली रहती हैं। और लगभग तीन महीने पहले ही उन्होंने अपने ड्राईवर सैयद को काम पर रखा था और 15 दिन पहले ही उन्होने उसे काम से निकाल भी दिया था। एकता का कहना था कि वो उनके साथ बहुत ही अलग ढंग से पेश आता था जिसके चलते मैनें उसे काम से निकाल दिया था। एकता का कहना है कि सैयद उन्हें पसंद करने लगा था।
गुरूवार को जब वो काम से लौट कर घर पहुंची ही थी कि तभी उनका ड्राईवर सैयद उनके घर पर पहुंचा और जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला वो उन पर टूट पड़ा। वो उन्हें घसीटते हुए उनके बेडरूम तक ले गया और उनके कपड़े फाड़ दिये। उनकी चीख सुनकर अगल-बगल वाले उनके घर पर पहुँचे लेकिन सैयद भागने में सफल हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
;

Click it and Unblock the Notifications











