तलाकशुदा एक्टर का मुस्लिम एक्ट्रेस पर आया दिल, शादी के लिए 7 साल तक किया इंतज़ार, अब रखते हैं रोजा

Sachin Tyagi Rakshanda Khan Love Story: प्यार करना और उसको निभाना दोनों ही बातों में बहुत अंतर होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिसको जब प्यार हुआ तो उसने ना तो धर्म देखा और ना ही किसी और चीज को दिखा। एक्टर को धर्म की दीवार को लांघकर अपनी मोहब्बत तक पहुंचने में 7 साल लग गए थे।
हैरानी की बात तो ये है कि जिस एक्टर के बारे में हम बात कर रहे हैं वह हिंदू होकर आज रोजा भी रखते हैं। साथ ही अपने परिवार का बहुत अच्छे से ध्यान भी रखते हैं। यहां पर हम बात कर रहे हैं मशहूर टीवी एक्टर सचिन त्यागी की। उन्होंने टीवी एक्ट्रेस रक्षंदा खान के साथ में शादी रचाई थी। जिसके लिए वह काफी सुर्खियों में भी रहे।
रक्षंदा अपने आप में ही बेहद खूबसूरत है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी मशहूर टीवी शोज में भी काम किया है। प्लीज मेक कसौटी ज़िंदगी की और क्योंकि सास भी कभी बहू थी भी शामिल है। सचिन त्यागी को आप कई सालों से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो में मनीष गोयनका के किरदार में देखते ही हैं।
लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि सचिन त्यागी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से काम नहीं है। सचिन त्यागी तलाकशुदा थे और इतना ही नहीं रक्षंदा मुस्लिम थी। दोनों के बीच में धर्म भी आड़े आ रहा था। दोनों की इस प्रेम कहानी में काफी जोखिम आए। लेकिन उसके बावजूद दोनों ने डटकर इनका सामना किया और इससे निकल भी गए।
बहुत कम लोगों को पता है कि सचिन त्यागी एक जाने-माने अभिनेता होने के साथ-साथ एक क्लासिकल सिंगर भी है। कॉल 1993 में वह मुंबई आए थे। वो सिंगर बनना चाहते थे। खान की किस्मत ने एक ऐसा मोड़ लिया और वह टीवी केक जाने-माने अभिनेता बन गए। सचिन त्यागी को इंडोनेशिया में परफॉर्मेंस देनी थी।
तब इस शो को कोई और नहीं बल्कि रक्षंदा खान होस्ट कर रही थी। यहीं पर दोनों की पहली मुलाकात हुई। साल दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त रहे। खूब घूमते और खूब साथ में वक्त भी बिताते। धीरे-धीरे इनकी दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और एक दिन सचिन ने रक्षंदा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।
जहां रक्षंदा खान और सचिन त्यागी के बीच में धर्म आड़े आ रहा था। वही एक दिक्कत और थी कि एक्टर तलाकशुदा थे। सचिन त्यागी को पहली शादी से दो बच्चे भी थे। इसी के चलते और सचिन और रक्षंदा को अपने परिवार वालों को शादी के लिए मनाने में पूरे 7 साल लग गए। इसके बाद साल 2014 में दोनों ने शादी कर ली और दोनों की एक बेटी भी हुई जिसका नाम एनाया त्यागी है।
सचिन त्यागी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था की शादी के बाद में उनके और रक्षंदा के बीच में धर्म आड़े नहीं आया। वह दोनों ही एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं। टेली मसाला के साथ इंटरव्यू में सचिन ने बताया था कि वह रमजान में पत्नी रक्षंदा के साथ 30 दिन तक रोजा रखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











