टीवी एक्टर Sachin Shroff ने दूसरी शादी से पहले रखी कॉकटेल पार्टी, नए हमसफर को मिलाया सबसे

 Sachin Shroff

Sachin Shroff: टीवी एक्टर सचिन श्रॉफ इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में बनें हुए हैं। अब सचिन ने अपनी दूसरी शादी में पहले एक कॉकटेल पार्टी और अपने नए हमसफर से सबको मिलाया है। इस पार्टी में टेलीविजन जगत के कई सारे सितारों ने शिरकत की थी।

इस साल शादी करने वालों की लिस्ट में फेमस टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'तारक मेहता' का किरदार निभा रहे सचिन श्रॉफ का भी जुड़ने जा रहा है, जो आज यानी 25 फरवरी 2023 को दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं।

गौरतलब है कि टीवी अभिनेता की पहली शादी एक्ट्रेस जूही परमार से हुई थी। हालांकि, शादी के नौ साल बाद जनवरी 2018 में दोनों अलग हो गए थे। उनकी 10 साल की बेटी समायरा हैं। तलाक के कई सालों बाद अभिनेता दूसरी शादी करने जा रहे हैं। जूही और सचिन दोनों ही टीवी जगत के जाने माने कलाकार रहे हैं।

इस शादी से पहले सचिन श्रॉफ ने 24 फरवरी 2023 की रात अपनी कॉकटेल पार्टी में मेहमानों को इवेंट ऑर्गेनाइजर और इंटीरियर डिजाइनर चांदनी कोठी मतलब होने वाली पत्नी से सबको परिचय कराया। फैंस काफी दिनों से सचिन की दूसरी पत्नी के बारें में जानना चाहते थे।

पैपराजी से बातचीत में अभिनेता ने कहा, मेरा परिवार मुझसे दोबारा शादी करने के लिए कह रहा था और मैंने उनसे कहा कि मेरे लिए एक मैच ढूंढो। उन्होंने सुझाव दिया कि मैं चांदनी के साथ घर बसाने पर विचार करूं। मैं उन्हें सालों से जानता था, लेकिन अपनी बहन की सहेली के तौर पर। हमने महसूस किया कि हम साथ में ठी​क रहेंगे, तो अब हम यहां हैं।

आगे उन्होंने कहा, मैंने इसे सीक्रेट नहीं रखा। इसकी कोई जरूरत नहीं थी, क्योंकि आखिरकार हर कोई उनके बारे में जानता होगा। हमने उन्हें दोस्तों से 'मिसेज' के रूप में परिचित कराया है। मेरे चचेरे भाइयों ने सरप्राइज देने का फैसला किया और कॉकटेल पार्टी में भव्य रूप से उनका परिचय कराया।

उन्होंने कहा, वह एक प्यारी इंसान है और एक दयालु दिल वाली हैं। वह एक वास्तविक व्यक्ति हैं और कोई है जो हमेशा आपके साथ खड़ा रहता है। मैं उनके साथ जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं, खासकर जीवन के प्रति उनके दृष्टिकोण के लिए।

More from Filmibeat

Read more about: sachin shroff
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X