Sachin Shroff Marriage: जूही से तलाक के बाद दूसरी शादी के लिए तैयार हैं सचिन श्रॉफ

Sachin Shroff Marriage: टेलीविजन के जाने माने अभिनेता सचिन श्रॉफ दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सचिन की पहली शादी टीवी एक्ट्रेस जूही परमार से हुई थी, दोनों की एक बेटी भी है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में एक के बाद एक सेलेब्स शादी घर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर रहे हैं। इसमें अब साचिन का नाम भी शामिल हो गया है।
एक्टर सचिन श्रॉफ इन दिनों बहुचर्चित टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता सचिन श्रॉफ 25 फरवरी 2023 को मुंबई में फैमिली और करीबी फ्रेंड की मौजूदगी में शादी करने वाले हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सचिन श्रॉफ की फैमिली ने दुल्हन की पहचान को सीक्रेट रखा है। यह एक अरेंज्ड मैरिज है। हालांकि सचिन श्रॉफ या उनके परिवार की तरफ से एक्टर की शादी को लेकर कोई जानकारी मीडिया को नहीं दी गई हैं ना ही एक्टर ने इसको लेकर कोई बात की है।
दुल्हन को लेकर ऐसी खबरें है कि सचिन कई सालों से उनको जानते हैं और वह अभिनेता की बहन की खास दोस्त हैं। सचिन श्रॉफ की होने वाली दुल्हन ग्लैमर वर्ल्ड से नहीं है। वह एक इवेंट ऑर्गेनाइजर और इंटीरियर डिजाइनर है। फिलहाल तो फैंस को और दर्शकों की शादी की फोटोज सामने आने तक का इंतजार करना पड़ेगा, तभी दुल्हन के बारें में खुलासा होगा।
गौरतलब है कि, एक वक्त पर सचिन टीवी के काफी फेमस एक्टर रहे हैं और उन्होंने जूही परमार से पहली शादी की थी। इस कपल ने 15 फरवरी साल 2009 में शादी की थी। शादी के कुछ साल बाद ये कपल एक बेटी के माता-पिता बने थे। शादी के करीब नौ साल बाद कपल ने तलाक ले लिया। दोनों साल 2018 में अलग हो गए थे। फिलहाल तो कपल की बेटी जूही के साथ ही रहती है।


Click it and Unblock the Notifications












