बिग बॉस 6 का घर सजाएंगे साबू सिरिल

साबू सिरिल अब तक रोबोट,ओम शांति ओम, गुरु, वांटेड, मैं हूं ना, हेरा फेरी, हे राम, अग्निपथ, रा.वन, तीस मार खान, अलादीन, भूल भुलइया, मालामाल वीकली, युवा, अशोका द ग्रेट और पुकार जैसी हिट फिल्मों का सेट डिजाइन कर चुके हैं और देश के नेशनल अवार्ड विनर सेट डिजाइनर हैं। रितिक की आने वाली फिल्म क्रिश 3 का सेट भी इन्होने ही डिजाइन किया है।
2 अक्टूबर से शुरु होने जा रहे बिग बॉस के घर में इस बार भी पहले की तरह ही टेलीविजन, फोन , इंटरनेट, घड़ी, पेन और पेपर नही होगा और उसके नियम भी पहले की तरह ही होंगे। बिग बॉस के घर के बारे में बताते हुए बॉलीवुड पीआर गुरु और बिग बॉस के स्पेशिलिस्ट डेल भगवागर ने कहा "ये एक बहुत ही अलग माहौल है ,एक सपने जैसा साथ ही घुटन भरा। और जैसे जैसे वक्त और मूड बदलता है ये स्कैंडल से भरा घर हो जाता है।"


Click it and Unblock the Notifications