..................... Saba khalid Ibrahim reveals baby name related to shahid kapoor film haider name meaning with quaran aayat - Hindi Filmibeat

सबा खालिद ने शेयर की बच्चे की First Photos, शाहिद कपूर की इस फिल्म का रखा नाम बोली- अल्लाहुम्मा बारिक लहू

Saba Ibrahim

Saba Ibrahim Son Name And Meaning: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और व्लॉगर सबा इब्राहिम खालिद कुछ ही दिनों पहले मां बनी हैं। एक मिसकैरेज के बाद सबा में अपने पहले बेटे को जन्म दिया है। सबा के घर में इस दिनों खुशियां ही खुशियां बिखरी हुई हैं। वहीं अब सबा और उनके पति खालिद ने बेटे की पहली तस्वीरें शेयर करते हुए उसका नाम रिवील कर दिया है।

सबा खालिद के बेटे का नाम

सबा खालिद ने अपने बेटे का नाम हैदर रखा है। बता दें कि फैंस इसे शाहिद कपूर की फिल्म 'हैदर' से जोड़ रहे हैं। हालांकि ये नाम सभी को काफी पसंद आ रहा है। इस नाम का मतलब इस्लाम में होता है,'Title Of Hazrat Ali'। हैदर नाम का संबंध पैगंबर मुहम्मद के चचेरे भाई अली इब्र अभी तालिब से है, जिन्हें 'अल्लाह का शेर' कहा जाता है।

सबा ने दिया ये कैप्शन

बेटे हैदर के साथ अपनी पहली फैमिली फोटो शेयर करते हुए सबा ने एक प्यारा सा कैप्शन दिया है। सबा ने लिखा, "हमारा और आपका हैदर अल्लाहुम्मा बारिक लहू दुआओं में याद रखें इस नन्ही सी जान को।" सबा और खालिद ने बताया कि मुहर्म के वक्त ही हमने शायद दुआ की थी, उसी दौरान सोचा था कि बेटे का नाम हैदर रखेंगे। सबा ने बताया कि उनके गांव मौदाहा में मुहर्म के दौरान लोग ऐसा मानते हैं कि जो भी दुआ मांगी जाए वो कुबूल हो जाती है।

हैदर का इंस्टाग्राम

बता दें कि सबा इब्राहिम ने अपने इस नन्हे से बच्चे का एक अलग इंस्टाग्राम अकाउंट भी बना दिया है। इस पोस्ट में सबा ने हैदर खालिद नियाज के इंस्टाग्राम को टैग भी किया है। दिलचस्प बात ये है कि एक पोस्ट करते ही इस इंस्टाग्राम पर 6 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स आ चुके हैं। इससे साफ है कि सबा का बच्चा बॉर्न सोशल मीडिया स्टार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X