..................... सबा इब्राहिम शादी एल्बम वीडियो शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ हुए भावुक।Saba Ibrahim wedding album video Shoaib ibrahim and Dipika kakar cry - Hindi Filmibeat

Saba Ibrahim Wedding Album: विदाई में Shoaib- Dipika का रोकर बुरा हाल, वीडियो देख फैंस भावुक

Saba Ibrahim,Shoaib Ibrahim, Dipika Kakar ibrahim

टीवी की दुनिया की लोकप्रिय जोड़ी शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम की शादी का एल्बम सामने आ गया है। सबा इब्राहिम की शादी के बाद जब विदाई का समय आया तो दीपिका और शोएब रोते हुए दिखाई दिए। इंटरनेट पर दोनों का यह वीडियो वायरल हो रहा है। जहां पर दीपिका और शोएब ने सबा की शादी धूमधाम से की।

भरी हुई आंखों के साथ बहन की विदाई की। शोएब की छोटी बहन सबा इब्राहिम ने अपनी पसंद के अनुसार खालिद नियाज से शादी की। रविवार को यह निकाह पूरा हुआ। जहां पर गोल्डन ड्रेस में सबा राजकुमारी दिखाई दे रही थीं। दीपिका और शोएब ने शादी के हर इवेंट को आलीशान बनाया है। हल्दी हो या मेहंदी मेला।

सबा इब्राहिम के लिए यह पूरी शादी किसी सपने के पूरे होने जैसी थी। सबा इब्राहिम ने मेहंदी के मौके पर कहा था कि उन्होंने जिस तरह सोचा नहीं था, उससे भी कई गुना अधिक भाभी दीपिका और भाई शोएब ने शादी की पूरी तैयारी की हैं। खाने से लेकर संगीत तक। सबा इब्राहिम के शादी की चर्चा हर तरफ हुई। सबा इब्राहिम खुद ब्लॉगर हैं। उनके फैंस की तादाद लंबी हैं।

ऐसे में सबा की हल्दी, मेहंदी और शादी यू ट्यूब पर ट्रेंड कर रही थी। सबा ने शादी के दिन अपने पति खालिद के साथ कैमरे के लिए पोज देते हुए कई सारी तस्वीरें निकाली हैं। इंस्टाग्राम पर शादी की कई सारी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। सबसे भावुक 2 ऐसे वीडियो हैं, जहां पर सबा को निकाह के बाद गाड़ी तक पहुंचाने के लिए शोएब और दीपिका आते हैं।

शोएब, दीपिका और सबा तीनों ही रोते हुए दिखाई पड़ते हैं। अपनी बहन को गाड़ी में बिठाकर शोएब खुद के आंसू थाम नहीं पाते हैं। सबा भी कार में रोते हुए दिखाई देती हैं। फैंस इस वीडियो को देखने के बार रोने वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं। बता दें कि शोएब और दीपिका दोनों ही सबा के बेहद करीब हैं। सबा ने अपनी शादी के लिए सफेद ड्रेस को चुना। साथ ही इसे गोल्डन ज्वेलरी के साथ पेयर किया। गोल्डन दुपट्टे के साथ लाल दुपट्टा सबा के इस दुल्हन लुक को चार चांद लगा रहा था। खालिद नियाज ने आइवरी रंग की शेरवानी में दिखाई पड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X