Actress Massage Video: शादी के कुछ ही दिनों बाद पति की मसाज करते इस हसीना का वीडियो हुआ वायरल

Saba Ibrahim Massage Video: टेलीविजन स्टार शोएब इब्राहिम ने हाल ही में अपनी बहन सबा इब्राहिम की शादी काफी धूमधाम से की है। इस ग्रैंड वेडिंग की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रही। वहीं शादी के बाद भी सबा और खालिद की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक बार फिर से सबा और खालिद का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सबा और खालिद के बीच शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
सबा खालिद का मसाज वीडियो वायरल
सनी से निकाह करने के बाद सबा अपनी मैरिड लाइफ को खूब एंजॉय कर रही हैं, जिसकी झलकियां वह सोशल मीडिया के जरिए साझा करती रहती हैं। 26 नवंबर 2022 को सबा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो क्लिप साझा की है, जिसमें वह अपने पति खालिद के सिर की चंपी करती हुई नजर आ रही हैं। सी ग्रीन कलर के सूट में सबा हमेशा की तरह काफी प्यारी दिख रही हैं। वहीं उनके हाथों पर अभी भी मेहंदी लगी हुई देखी जा सकती है। वीडियो में हमें न्यू मैरिड कपल की मजेदार बॉन्डिंग भी देखने को मिलती है।
भाभी दीपिका ने तैयार किए सबा के आउटफिट्स
इससे पहले, 19 नवंबर 2022 को सबा ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी तस्वीरों की एक सीरीज साझा की थी। तस्वीरों में सबा अपनी भाभी दीपिका कक्कड़ द्वारा तैयार किए गए एम्ब्रॉएडर्ड आउटफिट में काफी स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को हरी चूड़ियों, लंबे नीले झुमके और एक सुनहरी चेन के साथ कंप्लीट किया था। इसके साथ उन्होंने लिखा था, "मन महकता है किसी की ख़ुशबू से.. कौन रहता है फूल सा मुझमें। #mehendiready इस आउटफिट के लिए थैंक्यू भाभी दीपिका कक्कड़।"
सबा खालिद की तस्वीरें
सबा इब्राहिम ने 6 नवंबर 2022 को अपने सपनों के राजकुमार खालिद नियाज उर्फ सनी से निकाह किया था। उनकी शादी और प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरों व वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया था। निकाह से लेकर रिसेप्शन तक में सबा द्वारा पहने गए आउटफिट्स की भी काफी चर्चा हुई थी। सबा इब्राहिम के रिसेप्शन में जमकर नाचे थे शोएब-दीपिका।


Click it and Unblock the Notifications











