प्रेग्नेंसी में सास और पति से पैर दबवा रही हैं सबा इब्राहिम! भड़के लोग बोले- भाभी सिखा रही है..

Saba Ibrahim

Saba Ibrahim Video: टेलीविजन एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम जानी मानी व्लॉगर हैं और अपनी लाइफ का हर पल कैमरे में कैद कर वो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर करती रहती हैं। सबा इब्राहिम के व्लॉग्स के क्लिप्स भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहते हैं। ऐसे ही एक छोटा सा क्लिप हम आपके लिए लेकर आए हैं।

सबा की प्रेग्नेंसी में ससुराल वालो का सपोर्ट

सबा इब्राहिम इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और उनके पति और ससुराल वाले उनका काफी ख्याल रख रहे हैं। पल पल सबा मेंटली और इमोशनली उनके ससुराल वाले उन्हें खूब सपोर्ट कर रहे हैं और खुश रखने के लिए काफी कुछ कर रहे हैं। इसी बीच सबा की सासू मां उनके पैर गोद में रखकर उन्हें पायल पहनाती दिखाई दीं हैं। हालांकि पहली नजर में लगता है कि जैसे सबा की सास उनके पैर दबा रही हैं लेकिन पूरा वीडियो देखने के बाद साफ है कि वो पायल का तोहफा उन्हें पहना रही हैं।

सासू मां और पति ने लुटाया प्यार

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि सबा की सासू मां और उनके शौहर उनपर प्यार बरसाते हुए उनके पैरों में पायल पहना रहे हैं और इस दौरान सबा के चेहरे की खुश और तमक देखने लायक है। इसके साथ ही जहां तमाम लोग सबा की इस खुशी से और परिवार के साथ खूबसूरत रिश्ते की जमकर तारीफें कर रहे हैं तो नफरत फैलने वालों की भी कमेंट सेक्शन में कमी नहीं हैं।

सबा इब्राहिम की आलोचना

सबा की आलोचना करने वालों ने तो पायल को ही इस्लाम में हराम बता दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "पायल इस्लाम में हराम है।" तो वहीं कुछ लोग उनके भाभी दीपिका कक्कड़ को भी इसमें बीच में ले आए हैं। उनका कहना है कि सबा इब्राहिम को ये सब नौटंकी उनकी भाभी दीपिका सिखा रही हैं।

मायके ससुराल में घूमती रहती हैं सबा

बता दें कि सबा इब्राहिम प्रेग्नेंट हैं उन्होंने अपने ब्लॉग में अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि वह किस परेशानी से गुजर रही हैं। वैसे तो सबा अकसर फैन्स को चौंका देती हैं क्योंकि कभी वह अपने ससुराल आ जाती हैं तो कभी अपने मायके अपने भाई के पास आकर सरप्राइज करती हैं। बता दें कि सबा ने 6 नवंबर साल 2022 को खालिद नियाज से शादी की थी।

सबा इब्राहिम का प्रेग्नेंसी का ऐलान

वहीं अब शादी के 2 साल बाद सबा ने खुशखबरी सुनाई है। सबा की प्रेग्नेंसी की खबर सुन फैन्स तो खुश हो गए और सभी ने सबा को जमकर बधाइयां भी दीं। हाल ही में सबा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रेग्नेंसी की ऑफिशियल एनाउंसमेंट करते हुए एक फोटोशूट शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि सबा और खालिद बच्चे का कपड़ा पकड़े फोटो खिचवाते नजर आ रहे हैं। इस कपड़े पर लिखा है 'बेबी खालिद कमिंग सून'

प्रेग्नेंसी से खुश फैंस

सबा की इस तस्वीर पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-बहुत-बहुत मुबारक हो सबा वहीं दूसरे ने लिखा- अल्हम्दुलिल्लाह वहीं तीसरे ने लिखा-बहुत ही अच्छी खबर सुनाई है। बता दें कि सबा इब्राहिम का कमेंट बॉक्स बधाइयों से भर गया है। बता दें कि शुरुआत में सबा को काफी डर लग रहा था सबा ने कहा कि उन्हें एंग्जाइटी हो रही थी बस फैमिली जानती है कि वह कैसा महसूस कर रही थीं।

More from Filmibeat

Read more about: saba ibrahim
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X