सब पर 'अम्माजी की गली'

इस शो में मुख्य भूमिका निभाई थी स्वपनिल जोशी व अमि त्रिवेदी ने। गौरतलब है कि यह शो टीआरपी पाने में असफल रहा। इसलिए इसकी जगह पर नये शो की शुरुआत की जा रही है। ओप्टीमिस्टिक प्रोडक्शन हाउस ही इस शो का निर्माण करेगा। शो में मुख्य भूमिका में कोई नया चेहरा नजर आयेगा। साथ ही कुछ लोकप्रिय चेहरे भी होंगे। सब टीवी ने इसका प्रोमो हाल में ही जारी किया है और दर्शकों को शो काफी दिलचस्प भी लग रहा है।
हालांकि यह भी सच है कि अब तक इस प्रोडक्शन हाउस में कई दिलचस्प शो का निर्माण किया है, जिसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि वाकई वह एक नये और अच्छे शो का निर्माण करेंगे। अभी फिलहाल अम्मा जी गली की कहानी के बारे में प्रोडक्शन हाउस ने सिर्फ इतनी ही जानकारी दी है कि यह सीरियल एक खास किरदार के इर्द गिर्द घूमेगा। गलियों की कहानी है। दर्शक इसका पूरा लुत्फ उठायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











