तारक मेहता का उल्टा चश्मा में फिल्मी फन

इस बार 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में आपको जेठालाल और दया के अलावा अपनी कॉमेडी के लिए बॉलीवुड में मशहूर बोमन इरानी और रितेश देशमुख भी नज़र आएंगे।
ज्ञात हो कि इस साल बोमन इरानी की कॉमेडी फिल्म 'शिरीं फरहाद की तो निकल पड़ी' और रितेश देशमुख की 'क्या कूल हैं हम' का सीक्वल 'क्या सुपर कूल हैं हम' जल्द ही रिलीज होने वाली है।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अक्सर ही फिल्मी सितारे नज़र आते रहे हैं। इससे पहले सलमान खान भी तारक मेहता में नज़र आए थे। अब रितेश और बोमन की ये कॉमेडी भरी जोड़ी तारक मेहता में क्या रंग जमाएगी ये तो इस एपिसोड को देखने के बाद ही पता चलेगी। फिल्हाल तो हम बस इतना कह सकते हैं कि हंसी के दया और जेठालाल की जोड़ी पर रितेश और बोमन की जोडी उन्नीस तो नहीं पड़ेगी।


Click it and Unblock the Notifications











