42 साल की उम्र में 'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस राखी बेचने पर मजबूर, लॅाकडाउन में बुरा हाल !
कोरोना महामारी के दौरान काम नहीं होने और बची हुई कमाई के खर्च हो जाने के कारण आर्थिक तंगी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए भी गंभीर विषय बन चुका है। लगातार कई एक्टर पैसे ना होने के कारण या भी बीमार होने की वजह से पैसे की मदद मांग रहे हैं। इस फेहरिस्त में अगला नाम शामिल हुआ है, टीवी के सबसे लोकप्रिय शो साथ निभाना साथिया का उर्मिला मामी यानी कि वंदना विठलानी का।
वंदना विठलानी ने गोपी बहू की मामी की भूमिका में लोकप्रियता हासिल की । लेकिन अब कोरोना के कारण बीते एक साल से काम ना होने और पैसे की बचत ना होने के कारण अब वंदंना विठलानी राखी बेचने पर मजबूर हैं।

वंदना ने लोगों से मदद की अपील करने की बजाय खुद हौसला दिखाकर लॅाकडाउन के दौरान राखियां बेचने का काम किया है।ताकि उनका घर और बाकी की रोजमरा की जरुरतें पूरी की जा सकें। वंदना ने बताया कि काम के साथ उनके लिए राखी बनाना और उसको लोगों तक भेजने के साथ कमाई करना भी जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications











