गोपी बहू का मेकओवर

स्मार्ट मेकअप करें और अपने बालों को भी अलग तरीके से सजाने की कोशिश करें ताकि अहम उससे आकर्षित हो सके। कोकिला लगातार गोपी बहू को अहम के लिए खास बनाने की कोशिश में जुटी हैं। पिछले कई एपिसोड से हम देखते आ रहे हैं कि गोपी बहू से अहम बिल्कुल खुश नहीं है और वे उसे पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं करना चाहता।
लेकिन अब कोकिला का यह कमाल गोपी बहू के लिए खास होता है या नहीं। उसे अहम का प्यार मिलता है या नहीं। आनेवाले एपिसोड में हम देखेंगे कि राशी फिर से अपनी बहन गोपी को परेशान करने की कोशिश करेंगी। लेकिन कोकिला राशी की हरकतों पर फिर से काबू लगाने के लिए तैयार है, अब देखना यह है कि इस बार कोकिला की यह कोशिश कामयाब हो पाती है कि नहीं। तो दर्शक आप पूरी तैयारी कर लें अपनी गोपी बहू को नये रूप में देखने के लिए। चूंकि अब वह बिल्कुल मॉड बहू बनने के लिए तैयार हैं। हम तो बस यही कहेंगे कि सास हो तो कोकिला की तरह जो अपनी बहू की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार होती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











