साथ निभाना साथिया: सौ चूहे खाकर...'अहम' हज को चला!
[टेलीविजन] अब इस सिचुएशन को सुन कर आपका सिर दर्द ना हो जाए तो कहिएगा। स्टार प्लस के शो साथ निभाना साथिया में अहम को अब जाकर ये लगेगा कि उसने अपनी मां कोकिला का काफी दिल दुखाया है और अब उसे कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे उसकी मां खुश हो जाए।
अहम के मुंह से सालों बाद मां शब्द निकलेगा और सब इमोशनल हो जाएंगे। इतना ही नहीं लेकिन मां की खुशी के लिए वो गोपी को भी अपनाने वाला है। जी हां, सही सुना आपने। अहम और गोपी वापस एक होने वाले हैं।
ALSO READ: स्टार प्लस के नए सीरियल में 'झलक' दिखाएंगे विराट कोहली!
अब अहम को ऐसा क्यों लगा कि वो गलत कर रहा था पता नहीं। अरे हां, गोपी का थप्पड़ तो याद है ना। खैर अब अहम हर वो काम करने वाला है जिसमें गोपी को खुशी मिले...सॉरी सॉरी...कोकी को खुशी मिले।
WOW: कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में भी आएगा LEAP, ऐसे होंगे किरदार!
इसलिए वो मीरा को डांटेगा कि उसने गोपी से बद्तमीज़ी क्यों की वहीं वो मानसी से भी मुंबई लौटने को कह देगा। अब आगे मोदी परिवार की खुशियों को किसी की नज़र ना लगें इसके लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com
Oppss..गुत्थी की वजह से अब फ्लॉप होगा 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल'!


Click it and Unblock the Notifications
