साथ निभाना साथिया: इस सीरियल में ये है BASIC PROBLEM!
[टेलीविजन] साथ निभाना साथिया में आजकल कुछ भी नया नहीं हो रहा है। या यूं कहें कि कई महीनों से इस सीरियल में कुछ हो ही नहीं रहा है। वैसे अब होने को बचा क्या है। जब इतने सालों से सीरियल चल रहा हो तो वो सीरियल कम डेली रिपोर्ट ज़्यादा लगने लगता है। और यही है इस सीरियल की प्रॉब्लम।

पता नहीं दर्शकों को इसमें क्या नया दिखता है या फिर खाना खाते समय कुछ भी लगा दो वाली श्रेणी भी होती है। खैर अब सीरियल में जब कुछ हो ही नहीं रहा तो हम आपको कहानी क्या बताएं। लेकिन हां, सीरियल वापस वहीं पहुंच गया है जहां से शुरू हुआ था।
[झलक दिखला जा: बिग बॉस फेम प्रीतम ने छोड़ दी शो की होस्टिंग]
जब सीरियल शुरू हुआ था तो इसकी विलेन थी राशि, फिर किंजल, विद्या और अब मीरा। मतलब सबका मूल स्वभाव सेम है। और इनको सुधारेंगी हमारी कोकिला और गोपी बहू की टीम। तो आगे इस सीरियल में क्या क्या नहीं हुआ जानने के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications