साथ निभाना साथिया: क्या आपके घर में भी है ऐसी बद्तमीज़ बच्ची?
[टेलीविजन] स्टार प्लस के सीरियल साथ निभाना साथिया ने अजीबोगरीब ट्रैक चलाने में महारत हासिल की है। और इनमें ताज़ा है एक छोटी सी बच्ची को सीरियल की मुख्य वैंप बना देने की बेवकूफी। कोई भी चाइल्ड एक्टर से ऐसे काम करवाने की क्या ज़रूरत है पता नहीं लेकिन सीरियल की कहानी फिलहाल काफी बचकानी हो चुकी है जहां राशि की बेवकूफियां दर्शकों की समझ से परे है।

अब राशि ने गोपी से बदला लेने के लिए उसे ज़िंदा जलाने की प्लानिंग कर ली है। इतनी छोटी सी बच्ची के दिमाग में इतनी खुराफात आ कहां से रही है पता नहीं। लेकिन अगर आपके घर में बच्चे हैं और बद्तमीज़ हो रहे हैं तो उन्हें ऐसे सीरियल दिखाना बंद कीजिए।
[PHOTOS: कबड्डी देखते हुए भी उतनी ही खूबसूरत लगती हैं ऐश!!!]
वैसे बाकी तो इस सीरियल में कुछ हो नहीं रहा लेकिन आगे कौन सा अजीब ट्रैक आएगा ये जानने के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications