विनोद खन्ना-ऋषि कपूर जैसे सितारों संग किया काम, 10 साल के कमबैक के बाद टीवी पर छुड़ाए लोगों के पसीने

Rupal Patel Career: अक्सर देखने के लिए मिलता है कि कई सारे सितारे बॉलीवुड इंडस्ट्री को छोड़कर टीवी की तरफ रुख करते हैं और एक खास पहचान कायम कर लेते हैं। आज हम भी आपको एक ऐसी ही टीवी की मशहूर अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें सबसे सख्त सासों में से एक माना गया। दरअसल हम बात कर रहे हैं 'साथ निभाना साथिया' की रूपल पटेल की।
रूपल पटेल ने 'साथ निभाना साथिया' में कोकिलाबेन का किरदार निभाया था। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी और फिल्म 'महक' में एक छोटी सी भूमिका भी अदा की थी। बाद में रूपल पटेल ने विनोद खन्ना और ऋषि कपूर जैसे बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के साथ में भी काम किया।
लेकिन बॉलीवुड में काम करने के बाद उन्होंने टेलीविजन की तरफ रुख किया और जरीना मेहता के शो 'शगुन' के साथ टीवी पर अपनी शुरुआत की। हालांकि उन्हें क्राइम पेट्रोल के कई सारे एपिसोड में भी देखा जा चुका है। लेकिन बाद में उन्होंने बच्चों की देखभाल करने के लिए इंडस्ट्री से 10 साल का ब्रेक ले लिया था।
इसके बाद रूपल पटेल ने सीरियल साथ निभाना साथिया से टीवी पर कमबैक किया और सख्त सास के रूप में कोकिलाबेन की भूमिका भी अदा की। रूपल को इस किरदार से काफी पापुलैरिटी हासिल हुई। इसके बाद उन्होंने 'ये रिश्ते हैं प्यार के' और 'तेरा मेरा साथ रहे' जैसे टीवी शोज में भी काम किया।
रूपल पटेल के 10 साल के ब्रेक के बावजूद भी उन्हें इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली और आज के वक्त में वह स्क्रीन पर लोगों के पसीने छुड़ा देता है। इंस्टाग्राम पर भी उनकी 47000 की फैन फॉलोइंग है। यहां तक कि वह स्वच्छ भारत परियोजना की राजदूत है और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दो बार सम्मानित भी किया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











