साथ निभाना साथिया: बचेगी या झलक के लिए शो छोड़ देंगी गोपी बहू
[टेलीविजन] साथ निभाना साथिया में मीरा ने गोपी बहू को दिया है धक्का जिसकी वजह से वो गिर गई हैं और मौत के मुंह तक पहुंच चुकी हैं। अब देखना ये है कि वो बचती है या फिर झलक दिखला जा में पार्टिसिपेट करने के लिए शो को टाटा कह देंगी।
हालांकि इस खबर की पुष्टि कोई नहीं कर रहा है पर अगर आपको याद हो तो पुरानी गोपी बहू जिया माणिक ने भी इसी लिए शो छोड़ा था कि उन्हें झलक में जाना था। झलक दिखला जा हर साल हर चैनल की फेवरिट बहू को अप्रोच करता है।
[ज़ी टीवी की फेवरिट बहू ने झलक के लिए छोड़ा अपना शो?]
कभी ससुराल गेंदा फूल की सुहाना यानि रागिनी तो कभी रब से सोणा इश्क की एकता कौल। कभी गोपी बहू तो कभी कसम से की बानी। तो हो सकता है कि अचानक से ये ट्रैक भी सीरियल में इसी लिए लाया गया हो कि देवोलीना भट्टाचार्जी को ऐसा कोई ऑफर मिला है। ऐसे किसी भी खुलासे के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com
[अहम...सब ठीक तो है ना?]


Click it and Unblock the Notifications
