Gia Manek Wedding- 'गोपी बहू' के नाम से मशहूर जिया मानेक ने रचाई शादी, पति की बाहों में दिखीं बेहद खुश

Gia Manek

Gia Manek Wedding- साथ निभाना साथिया का नाम आते ही गोपी बहू आपके दिमाग में आती है। जी हां, वही गोपी बहू यानि एक्ट्रेस जिया मानेक ने धमाका कर दिया है। दरअसल उन्होने गुपचुप तरीके से शादी की कर ली है और अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।

जिया मानेक ने वरुण जैन को अपना हमसफर बनाया है। रिपोर्ट्स की मानें को एक प्राइवेट सेरेमनी में बिना ताम झाम के हसीना ने अपने जिंदगी अगली पारी की शुरुआत कर दी है।

पति की बाहों में नजर आ रही हैं गोपी बहू ने अब खुद ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए शादी का ऐलान किया है। दुल्हन के लिबास में वो हमेशा से ज्यादा गॉर्जियस लग रही हैं।

जिया मानेक ने लिखा ये कैप्शन

शादी की तस्वीरों के साथ जिया मानेक ने लिखा, ''ईश्वर और गुरु की कृपा और अपार प्रेम के साथ, हम इस शाश्वत मिलन में कदम रख चुके हैं - हाथ में हाथ डाले, दिल से दिल मिलाकर। हम दो दोस्त थे, आज हम पति-पत्नी हैं। अपने सभी प्रियजनों के प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हूँ जिन्होंने इस दिन को इतना खास बनाया। श्रीमान और श्रीमती के रूप में हँसी, रोमांच, यादों और साथ से भरे जीवन के लिए शुभकामनाएँ। जिया और वरुण।''

जिया मानेक और वरुण जैन काफी समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। जिया की उम्र अब 39 साल हो चुकी है और किसी ने सोचा नहीं होगा कि अचानक एक दिन वो ऐसा सरप्राइज देने वाली है। साथ निभाना साथिया के साथ किसी के दिल पर राज करने वाली जिया मानेक अब सही तौर पर बहू बन गईं हैं। उनके फैंस लगातार उनको बधाई दे रहे हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि जिया कब मीडिया के सामने आकर इस बार में बात करती हैं। आप देखिए उनका ये पोस्ट

More from Filmibeat

Read more about: sath nibhana sathiya gopi bahu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X