साथ निभाना साथिया: एक और मौत, क्यों छोड़ा इस एक्टर ने शो!
[टेलीविजन] स्टार प्लस के सीरियल साथ निभाना साथिया में फिर होने वाली है एक और मौत। कारण? सही पहचाना....कोई फिर से शो छोड़ रहा है। टीवी सीरियलों के लिए यही सबसे अच्छा तरीका होता है किसी भी किरदार को खत्म करने का। और ऐसे ही खत्म होगा परिधि का किरदार।
दरअसल, जब से गोपी राशि को घर ले आई है तब से परिधि के तेवर बदल चुके हैं। उसे राशि को अपनाने में कोई भी दिलचस्पी नहीं है। और ये बात जब गोपी को पता चली तो उसने राशि को अच्छी मां होने का लंबा चौड़ा लेक्चर पिला दिया।
[FINAL LIST: ये हैं झलक दिखला जा के फाइनल प्रतिभागी]
वहीं कोकिला ने तय कर लिया है कि वो परिधि और मीरा को सबक सिखा कर ही रहेगी। पर उससे पहले ही या राज़ खुल जाएगा कि परिधि मोदी भवन में केवल जिगर के लिए रह रही है और इस बात का खुलासा होने के बाद टोलू मोलू उसे घर से निकल जाने को कहेंगे।
[Shocking संजीवनी एक्टर संजीत बेदी का निधन]
इस तरह घर से निकाला जाना परिधि को अच्छा नहीं लगेगा और वो दुखी होकर सड़क पर चलते हुए अचानक एक एक्सीडेंट का शिकार हो जाएगी। हालांकि परिधि ने शो क्यों छोड़ा इसकी भनक अभी किसी को नहीं है पर कारण जानने के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications
