साथ निभाना साथिया: जब धरम की डांस पार्टी में गौरा बनी Item Queen
[टेलीविजन] स्टार-प्लस के शो साथ निभाना साथिया में फिलहाल कोई ट्रैक नहीं चल रहा है, लेकिन शो है तो देखना पड़ता है। तो हमने देखा और एक मज़ेदार एंगल मिला तो सोचा कि आपको भी इंटरटेन कर दिया जाए।
अब भला सलमान की फिल्म दबंग का गाना ह्मका पीनी है पीनी है कौन भूल सकता है, लेकिन शो में इस गाने को बेहद सीरियसली ले लिया गया है, और अब इसी गाने की धुन पर नाच रही हैं कोकिला की प्यारी सखी गौरा।

आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगें कि शो में गौरा अपने बेटे धरम की जन्मदिन की पार्टी का आयोजन करेगी, जहां वह मीरा को सबको सामने बेइज्जत करने के लिए वह उसके जूस के गिलास में भांग मिला देगी।
[साथ निभाना साथिया में TWIST - कौन In कौन OUt]
लेकिन गौरा का यह सारा षड्यंत्र उस समय उल्टा पड़ जाएगा है जब उर्मिला गौरा का गिलास मीरा के गिलास से बदल देगी। जिसके बाद गौरा उर्मिला के साथ जमकर करेगी नागिन डांस।
बहरहाल शो में चल रहा है जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा, दरअसल शो में अहम को मीरा के साथ हुए वस्त्र-हरण काण्ड के बारे में पता लग चुका है, जिसके बाद वह कोकिला और गोपी को खूब खरी-खोटी सुनाकर घर छोड़ने के फैसला करता है। हालाँकि इस पूरे ड्रामे के पीछे मधुबेन का हाथ जो कोकिला को अहम की नजरो में गिराना चाहती हैं।
[साथ निभाना साथिया: महाभारत पार्ट 2 के बीच फंसी उर्मिला]
आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगें कि, मधुबेन कोकिला को बताएगी कि अहम घर छोड़कर चला गया है। जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके है कि काजोल शो में अपनी फिल्म दिलवाले का प्रमोशन करती हुई नजर आयेंगीं। फिल्म प्रमोशन के दौरान वह गोपी-अहम की दूरियां मिटाने के प्रयास करते हुए प्यार का संदेश देती हुई नजर आयेंगीं।
[दिलवाले MEETS साथ निभाना साथिया: शाहरूख काजोल संग मोदी हुए गेरूआ]
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications











