साथ निभाना साथिया: गोपी ने दिया ज्ञान पर...पड़ेगा भारी!
[टेलीविजन] स्टार प्लस के शो साथ निभाना साथिया में गोपी बहू को ज्ञान देना काफी भारी पड़ने वाला है। हुआ यूं है कि शो में गोपी बहू और राशि की स्पेशल बॉन्डिंग तो सबने देखी है लेकिन परिधि को इससे काफी दिक्कत होने वाली है। लेकिन इन सब के बीच में राशि का हो जाएगा एक्सीडेंट और उसे आएगी काफी चोट।
यहां तक तो सब ठीक है, कहानी तो अब शुरू होगी क्योंकि गोपी बहू राशि की हालत का ज़िम्मेदार ठहराएंगी परिधि को और उनके बीच होगी अच्छी खासी अनबन। इस अनबन का फायदा उठाएगी मीरा जो कि फिलहाल कोकिला की वजह से थोड़े कंट्रोल में है।
[तगड़ा Rumor: झलक दिखला जा में शाहिद के नाम पर मिलेगा धोखा!]
सवाल ये उठता है कि जब इस सीरियल में कुछ चल ही नहीं रहा है तो रोज़ की खिटपिट दर्शकों को परोसने का क्या फायदा। खैर इस शो में क्या क्या नहीं हो रहा है ये जानने के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications
