साथ निभाना साथिया...इस हफ्ते भी नंबर वन पर

जबकि नंबर 4 पर है कलर्स का बहुचर्चित शो उतरन...जिसमें इच्छा के खोये बच्चे ने शो की टीआरपी बढ़ा दी है। जबकि नंबर 3 पर सोनी का फेमस शो..बड़े अच्छे लगते हैं...हैं। जो कि लोगों को काफी अच्छा लगता है। शो में खानदानी हार क्या चोरी हुआ ये शो सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंच गया।
जबकि इस हफ्ते नंबर 2 पर रहा पंचकोटी महामहिम अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति। जिसने आम लोगों के बीच में वो ही जगह बना ली जो पिछले दस सालों से थी। अमिताभ का अंदाज और प्रतियोगियों का भोलापन और ऊपर से धनवर्षा लोगों को काफी लुभा रही है।
जबकि इस हफ्ते नंबर वन पर वो ही शो है जो पिछले काफी समय से इस नंबर पर विराजमान है। जी हां, आपने सही अंदाजा लगाया, इस बार भी नंबर वन की पोजिशन पर है स्टार प्लस का मशहूर डेली सोप ..साथा निभाना साथिया।
इस शो में आपको आगे भी काफी रोचक चीजें देखने को मिलेगीं। अब आने वाले एपीसोड में आपको गोपी-अहम की लवस्टोरी और जिगर-राशी की मीठी तकरार भी देखने को मिलेगी। कुल मिलाकर इस शो ने अपने साथ के सभी शो के पीछे छोड़ दिया है। ये रेटिंग स्टार न्यूज के प्रचलित शो..सास, बहू और साजिश की ओर से दी गयी है, जो कि टीआरीपी पर आधारित है ।


Click it and Unblock the Notifications











