साथ निभाना साथिया में TWIST - कौन In कौन OUt
[टेलीविजन] स्टार प्लस के शो साथ निभाना साथिया में चल रहा गौरा और अहम का फुलऑन ड्रामा,लेकिन इसी बीच शो में होने वाली एक धामाकेदार एंट्री।
जी हां शो में जल्द ही परिधि यानी कि जिगर की पत्नी की एंट्री होने वाली है जो लेकर आयेंगीं मोदी परिवार में खुशियां ही खुशियां। जहां परिधि मोदी परिवार में खुशियां लेकर आएँगी तो वहीं अहम मोदी परिवार से सारे रिश्ते खत्म कर उन्हें अलविदा कह देंगें।

दरअसल शो में अहम की बेटी मीरा के साथ हुआ है एक दर्दनाक हादसा, जिसके बारे में मोदी परिवार में सब जानते हैं सिवाए अहम के।आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगें कि अहम अपने ऑफिस के क्लाइंट को घर पर किसी मीटिंग के सिलसिले में बुलाएगा। मीटिंग के दौरान अहम को मीरा के साथ हुए वस्त्र-हरण कांड के बारे में पता लगा जायेगा।
[दिलवाले MEETS साथ निभाना साथिया: शाहरूख काजोल संग मोदी हुए गेरूआ]
दरअसल यह कलाकारी होगी मधुबेन कि जो अहम को मीटिंग की प्रोजेक्ट की सीडी की जगह मीरा के वस्त्र-हरण की सीडी दे देगी। जिसे देखने के बाद अहम आग-बबूला होकर मोदी परिवार से अपने सारे रिश्ते तोड़ देगा।
[साथ निभाना साथिया: उल्टा पड़ा गौरा का वार, अबकी बार मोदी परिवार]
तो वहीं दूसरी और फैन्स की डिमांड पर परिधि एक बार फिर से शो में अपनी वापसी कर रही हैं, एक खुशखबरी के साथ। हालाँकि शो में अभी परिधि और जिगर के बीच दरार है जिसे खत्म करने के लिए शो में कैमियो करती नजर आएँगी काजोल।
[साथ निभाना साथिया: गौरा-कोकिला की दुश्मनी हुई पुरानी.. मिलिए नये विलेन से]
जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके है कि काजोल शो में अपनी फिल्म दिलवाले का प्रमोशन करती हुई नजर आयेंगीं। फिल्म प्रमोशन के दौरान वह गोपी-अहम और परिधि-जिगर की दूरियां मिटाने के प्रयास करते हुए प्यार का संदेश देती हुई नजर आयेंगीं।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications











