..................... Saath Nibhaana Saathiya latest episode story in hindi: Kokila New Enemy - Hindi Filmibeat

साथ निभाना साथिया: गौरा-कोकिला की दुश्मनी हुई पुरानी.. मिलिए नये विलेन से

[टेलीविजन] स्टार-प्लस के शो साथ निभाना साथिया में अभी तक कोकिला की दुश्मनी गौरा से खत्म भी नहीं हो पाई थी, कि शो में एक और विलेन की एंट्री हो गयी। इसी के साथ शो में लग चुका है रोमांस का तड़का, जी हां शो में शुरू हो चुकी है मोलू और सोना की नई लव-स्टोरी।

Saath Nibhaana Saathiya latest episode story in hindi: Kokila New Enemy

दरअसल कोकिला की नई दुश्मन कोई और नहीं बल्कि गोपी की मां मधुबेन हैं, जिन्हें लगता है कि कोकिला ने उनसे उनकी बेटी को छीन लिया है। शो में, गौरा ने कोकिला से अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए अहम पर जानलेवा हमला किया। लेकिन इसके बाद भी कोकिला ने गौरा से एक शब्द नहीं कहा, जिसका पूरा फायदा उठाएगी मधुबेन।

[COMEBACK: सबकी फेवरिट जो़ड़ी की वापसी...नो शाहरूख-काजोल!]

जी हां, मधुबेन गोपी को भड़काएंगी कि जो कुछ भी हो रहा है वह कोकिला की वजह से, लेकिन गोपी उल्टा ही अपनी माँ पर बरस पड़ती है, और उन्हे मामले से दूर रहने की सलाह देती है।

[कुमकुम भाग्य: प्रज्ञा की चालाकी के आगे तनु-आलिया हुए Fail]

आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगें कि, कोकिला गौरा के घर जाकर दुश्मनी को खत्म कर दोस्ती की नई शुरुआत करने की सलाह देती है, लेकिन जब गौरा कोकिला की बेज्जती करते हुए ऐसा करने से इंकार करती है। तो कोकिला गौरा को अंजाम भुगतने की चेतावनी देते हुए वहां से चली जाती है।

[CHARM: सिर्फ शाहरूख खान की बदौलत चल रहे आपके फेवरिट टीवी सीरियल!]

जहां पूरा मोदी परिवार गौरा की हरकतों से परेशान है, तो वहीं शो में शुरू हो चुकी है एक नई प्रेम कहानी। जी हां ये प्रेम कहानी शुरू हो चुकी है मोलू और सोना के बीच। अब ये प्रेम कहानी शो में क्या टर्न और ट्विस्ट लाती हैं, ये जानने के लिए पढ़ते रहिये hindi.filmibeat.com

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X