[टेलीविजन] हमारे टीवी सीरियल कितने मज़ेदार हो सकते हैं, ये तो सब जानते हैं। अब साथ निभाना साथिया में एक और ट्विस्ट आया है, जहां, जग्गा जासूस गोपी ने आखिरकार गौरा का सच जान ही लिया है। काफी दिन से गौरा का किरदार सबको परेशान कर रहा था लेकिन अब उसका सच सबके सामने आ ही गया है।
सच जानने के बाद गोपी अपनी दोनों बेटियों की शादी रूकवाने को दौड़ पड़ेगी। जहां, विद्या की शादी गौरा के पोते से हो रही है, वहीं बदला लेने के लिए मीरा भी गौरा के बेटे यानि कि अपनी बहन के ससुर जी से शादी करने जा रही है। तस्वीरों में देखिए सीरियल की पूरी कहानी -
भाई का बदला
गौरा ने अपने भाई के अस्थि कलश को राखी बांधी और कोकिला से बदला लेने का वादा किया।
उर्मिला ने जाना सच
कोकिला की वजह से गौरा के भाई की जान गई, ये सच जानकर उर्मिला बेहोश हो जाएगी।
गोपी उर्मिला करेंगी गौरा से पूछताछ
गोपी और उर्मिला सीधे गौरा से बात करने की कोशिश करेंगी लेकिन ऐन वक्त पर गौरा का बेटा उसे बचा लेगा।
केवल बदले की चाह
गौरा और उसका बेटा धरम केवल बदला लेने के लिए ये शादी करने जा रहे हैं।
मुश्किल में मोदी परिवार
पूरा मोदी परिवार गौरा की साज़िश से अनजान है और अब मुश्किल में पड़ने वाला है।
मीरा को पता है सच
मीरा को गौरा की हकीकत पता है और शायद इसीलिए वो ये शादी कर रही है। वहीं गोेपी शादी रोकने की कोशिश करेगी।
क्या रूकी शादी
क्या गोपी ये शादी रोक पाई? जानने के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications