Ahem Ahem..साथिया की गोपी, अहम नहीं देवर जिगर की होना चाहती हैं!
स्टार प्लस के शो साथ निभाना साथिया सालों से टॉप टीवी शो में शामिल रहा है। इस शो को लेकर अब तो दर्शक भी काफी निराश हो चुके हैं। गोपी बदल गयी, उसकी बहन के किरदार को मार ही डाला गया।

अब नयी खबर आ रही है कि असल जिंदगी में गोपी का किरदार निभा रही देवोलीना शो में अपने देवर जिगर का किरदार निभा रहे विशाल से प्यार करती हैं और जल्द ही शादी भी कर सकती हैं।
इस वक्त शो में गोपी सालों की सजा काटकर जेल से बाहर निकली है और उसके बच्चे काफी बड़े दिखाए गये हैं। इतना ही नहीं बल्कि अहम को भी किसी और लड़की के साथ रहते हुए दिखाया जा रहा है।
गोपी की सासूमां कोकिला पूरी कोशिश कर रही हैं कि गोपी और अहम फिर से एक हो जाएं। वहीं रियल लाइफ में गोपी और जिगर एक दूसरे के होने की पूरी तैयारी में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











