'साथ निभाना साथिया' की कोकिला उर्फ रूपल पटेल अस्पताल में भर्ती, 'रसोड़े में कौन था' से मिली लोकप्रियता

साथ निभाना साथिया में गोपी की सास की भूमिका निभाने वाली कोकिला मोदी अस्पताल में एडमिट हैं। कोकिला मोदी के नाम से लोकप्रिय रूपल पटेल को खराब तबीयत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि उन्हें किस वजह से अस्पताल में एडमिट किया गया है, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आयी है।

फैंस इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट कर रहे थें। इस बीत रूपल पटेल के पति राधा कृष्ण दत्त ने इस खबर पर जानकारी दी है। उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स में ये जानकारी दी है कि रूपल पटेल अब बिल्कुल ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया है कि रूपल पटेल को किस वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आपको बता दें कि रूपल पटेल हाल ही में साथ निभाना साथिया 2 में नजर आयी थीं।

Saath nibhaana saathiya, Rupal Patel

कोरोना लॅाकडाउन के कारण साथ निभाना साथिया में कोकिला मोदी की भूमिका में उनका डायलॅाग रसोड़े में कौन था का म्यूजिक वीडियो भी बनाया गया था। जो कि काफी लोकप्रिय हुआ। म्यूजिक कंपोजर यशराज मुखाते ने इस रैप सांग को बनाया था। रूपल पटेल ने इससे पहले कई किरदार निभाए हैं।

साथ निभाना साथिया में गोपी बहू की कड़क सास की भूमिका में रूपल पटेल ने घर-घर में पहचान बनाई। साथ निभाना साथिया के पहले भाग के बाद इसका दूसरा भाग हाल ही में लाया गया। जो कमाल और टीआरपी पहले सीजन को मिला वो दूसरे सीजन को नहीं मिल पाया। गौरतलब है कि रूपल पटेल जाने क्या बात हुई, ये रिश्ते हैं प्यार के जैसे प्रमुख शो का भी हिस्सा बनीं। साल 2001 में रूपल पटेल ने टीवी की दुनिया में कदम रखा था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X