13 साल में इतनी बदल गई हैं साथ निभाना साथिया की किंजल, पहचान पाना हुआ मुश्किल, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

Kinjal Modi Aka Firoza Khan Transformation: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल 'साथ निभाना साथिया' साल 2010 में शुरू हुआ था। इस सीरियल ने काफी चर्चा बटोरी और इतना ही नहीं गोपी बहू से लेकर कोकिला बेन के किरदार ने हर किसी के दिलों पर राज किया। लेकिन आज हम आपको गोपी या फिर कोकिला के बारे में नहीं बल्कि अहम जी की बहन किंजल के बारे में बताने वाले हैं।
13 साल में इतनी बदल गई हैं किंजल
दरअसल, आपको बता दें की सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में किंजल मोदी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम फिरोजा खान है। लेकिन अब 13 सालों बाद उनकी झलक सामने आई और उनका रंग रूप सब कुछ बदल चुका है। एक्ट्रेस का ऐसा ट्रेनफार्मेशन देख हर कोई हैरान हो रहा है और उनकी लेटेस्ट तस्वीर वायरल हो रही है।
किंजल का हुआ ट्रांसफार्मेशन
किंजल उर्फ़ फिरोजा खान की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि उन्होंने काले रंग का बरखा पहना हुआ है। इतना ही नहीं वह पहले से काफी ज्यादा अलग नजर आ रही है और काफी हेल्दी भी हो चुकी है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने मुंबई यूनिवर्सिटी से अपनी डिग्री हासिल की। यहां तक कि वह कॉल सेंटर में भी काम कर चुकी है।
मॉडलिंग से की शुरुआत
बाद में फिरोज़ा खान ने मॉडलिंग की और कुछ टीवी एडवरटाइजमेंट में भी काम किया। इसके बाद साल 2009 में सबसे पहले टीवी सीरियल 'बिग स्विच 3' में उन्हें देखा गया। हालांकि यहां से एक्ट्रेस को कुछ खास पापुलैरिटी हासिल नहीं हुई। बाद में उन्हें किंजल के किरदार में 'साथ निभाना साथिया' में देखा गया।
इन सीरियल्स में किया काम
इसके अलावा फिरोज़ा खान ने सावधान इंडिया, जाना ना दिल से दूर और कोई लौट के आया है जैसे सीरियल्स में भी काम किया है। लेकिन आपको बता दें कि अभी के समय पर वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने फैन्स के साथ में इंटरेस्ट करने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देती है।


Click it and Unblock the Notifications











