'साथ निभाना साथिया' की 'जानकी बा' अपर्णा काणेकर का निधन, 83 की उम्र में ली अंतिम सांस, दुख में टीवी सितारे

Aparna Kanekar Death: टेलीविजन इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है। साथ निभाना साथिया में जानकी बा मोदी की भूमिका निभाने वाली दिग्गज अभिनेत्री अपर्णा काणेकर का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी मृत्यु की खबर को-स्टार लवी सासन ने सोशल मीडिया पर शेयर की। इस खबर से पूरी टीवी इंडस्ट्री में दुख का माहौल है।
लवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपर्णा के साथ एक फोटो शेयर की और एक इमोशनल नोट लिखा। टेलीविजन के बाकी सितारे से सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। खासकर साथ निभाना साथिया की पूरी कास्ट को गहरा झटका पहुंचा है।
लवी सासन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
लवी ने अपना दुख शेयर करते हुए लिखा- "आज मेरा दिल बहुत भारी है क्योंकि मेरे सबसे करीबी और सच्ची फाइटर गुजर गईं। बा आप उन शख्सियतों में सबसे खूबसूरत और सबसे स्ट्रॉन्ग थीं, जिन्हें मैं जानती थी। मैं सच में शुक्रगुजार हूं कि सेट पर हमने साथ में खूबसूरत वक्त बिताया, जिसे कभी नहीं भुला सकूंगी। मेरी क्यूटी बा आपकी आत्मा को शांति मिले। आपको सब बहुत प्यार करते हैं। आप बहुत याद आओगी। आपकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी।"
बता दें, अपर्णा काणेकर साल 2011 में साथ निभाना साथिया में जानकी बा के रूप में शामिल हुईं थी। इससे पहले, यह भूमिका ज्योत्सना कार्येकर ने निभाई थी। इस दौरान अपर्णा ने अपने किरदार के लिए लोगों का खूब प्यार हासिल किया। अब उनके निधन पर कई दूसरे सेलेब्स और फैंस अपना दुख जता रहे हैं और उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











