Saath Nibhaana Saathiya के 'अहम मोदी' पर लगे ऐसे गंभीर आरोप, एक्स गर्लफ्रेंड खोलकर रख दी पोल पट्टी

Saath Nibhaana Saathiya Aham Modi: मशहूर टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाले अहम मोदी यानी मोहम्मद नजीम खिलजी को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।

Aham Modi aka Mohammad Nazim Khilji

Saath Nibhaana Saathiya Aham Modi: टीवी जगत का फेसम शो 'साथ निभाना साथिया' मनोरंजन जगत के फेमस शोज में से एक रहा है। इस शो के हर किरदार को लोगों ने अपना खूब प्यार दिया है। फिर वो चाहे गोपी बहू हो या फिर अहम मोदी। इस शो के हर कैरेक्टर ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है, लेकिन हाल ही में इस शो के एक कैरेक्टर को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है, जिसके बाद फैंस काफी हैरान है।

एक्स गर्लफ्रेंड ने कही धोखा देने वाली बात
'साथ निभाना साथिया' में 'अहम मोदी' का किरदार निभाने वाले एक्टर मोहम्मद नजीम खिलजी को लेकर हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड शाइना सेठ ने उनपर गंभीर आरोप लगाया है। आपको बता दें, मोहम्मद नजीम ने सालों पहले टेरो कार्ड रीडर शाइना सेठ को डेट किया था और वे दोनों लगभग 8 सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों ने 2011 मे डेटिंग शुरू की थी और 2019 में उनके ब्रेकअप की खबरे सामने आई थीं। इस रिलेशनशिप के दौरान भी शाइना ने कई बार नजीम पर धोखा देने के आरोप लगाए थे। लेकिन वो उन्हें बार-बार माफ कर देती थी।

शाइना की मां को किया फोन
शाइना ने बताया कि नजीम ने उनकी मां को कॉल किया था, क्योंकि शाइना ने उन्हें हर जगह से ब्लॉक कर दिया है। शाइना ने बताया कि उन्होंने मेरी मां से कहा कि वो इस रिश्ते को सुधारने में उनकी मदद करें लेकिन मैं वापस ये रिश्ता नहीं चाहती थी। हमारे आठ साल के रिलेशनशिप में चीजें सिर्फ एक साल तक ही ठीक रहीं, इसके बाद सिर्फ नाम का रिश्ता रह गया था। शाइना के इस बयान के बाद नजीम ने इस पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया।

नजीम के शोज
आपकी जानकारी के लिए बता दें, नजीम इन दिनों डायरेक्टर फराह कादर को डेट कर रहे हैं। वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो मोहम्मद नजीम को 'साथ निभाना साथिया' से पहचान मिली है, इसके अलावा वह 'कुंडली भाग्य', 'लाल इश्क', 'उड़ान', 'रूप- मर्द का नया स्वरूप', 'बहू बेगम' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X